जरा सोचिए, आपको साल में 365 दिन में से 250 दिन छुट्टी मिले और बदले में करोड़ों रुपये की सैलरी भी! सुनने में तो लगता है कि भाई, ऐसी नौकरी मिल जाए तो जिंदगी सेट है। लेकिन नॉर्वे की एक इंजीनियर की कहानी बताती है कि हर चमकती चीज के पीछे आराम ही आराम नहीं होता!
यह कहानी है 29 वर्षीय इंजीनियर अमाली लंडस्टैड की, जो नॉर्वे के समुद्र के बीच बने एक ऑयल रिग यानी तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना सैलरी करीब 1,30,000 यूरो यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 1.4 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही उन्हें साल में करीब 250 दिन छुट्टी भी मिलती है।
अब यहां तक पढ़कर तो कई लोगों ने मन ही मन रिज्यूमे तैयार करना शुरू कर दिया होगा!
लेकिन नौकरी की असली कसरत अब शुरू होती है।
अमाली को एक बार में लगातार 14 दिन तक समुद्र के बीच ऑयल प्लेटफॉर्म पर रहना पड़ता है। उनकी शिफ्ट सुबह 5:45 बजे शुरू होती है। वहां काम करते समय हर कदम पर सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि भारी मशीनों और पाइपों के बीच तेल का काम होता है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
यानी यहां ऑफिस में बॉस की डांट से ज्यादा चिंता मशीनों और सुरक्षा की रहती है!
जिम और गोल्फ की सुविधा है, लेकिन परिवार से दूरी भी है।
ऑयल प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के लिए जिम और गोल्फ सिम्युलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध बताई गई हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है समुद्र के बीच कई दिनों तक रहना, परिवार और दोस्तों से दूर रहना और लगातार मानसिक दबाव में काम करना।
यही वजह है कि मोटी सैलरी और लंबी छुट्टियों के बावजूद यह नौकरी हर किसी को आकर्षित नहीं करती।
क्योंकि यहां छुट्टियां भले ही 250 दिन हों, लेकिन काम के उन 14 दिनों में जिम्मेदारी और जोखिम दोनों बहुत बड़े होते हैं।
अब बताइए, अगर आपको साल में 250 दिन छुट्टी और करीब 1.4 करोड़ रुपये की सैलरी मिले, लेकिन 14 दिन समुद्र के बीच रहकर काम करना पड़े, तो क्या आप यह नौकरी करेंगे? 😄

Post a Comment