एक वायरल वीडियो में एक हैरान करने वाली सच्ची घटना का जिक्र किया गया है. एक महिला अपने दोस्तों के साथ समुद्र में तैर रही थी और बहुत अच्छी तैराक भी थी. लेकिन किसी को पता ही नहीं चला कि वह आचनक गायब कैसे हो गई. अगले दिन उसकी चश्मा आदि जैसी चीजें समुद्र के किनारे मिलीं तब सच का पता चला जो होश उड़ाने वाला था.
एक चौंकाने वाली घटना में एक तेजतर्रार महिला तैराक के गायब होने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. क्रिस्टीन आर्मस्ट्रांग नाम की यह महिला अपने दोस्तों के साथ समुद्र में तैर रही थी. अचानक वह गायब हो गई और किसी की कुछ समझ में नहीं आया कि वह कहां गायब हो गई थी. अगले दिन किनारे पर उसका चश्मे जैसा सामान मिला. तब समझ में आया कि उसे तो तैरते समय एक शार्क ने पकड़ लिया था और उसे चीखने का भी मौका नहीं मिला.
13 फीट के विशालकाय जानवर ने चुपचाप 63 वर्षीय महिला को निगल लिया. उसके समूह को तब तक पता भी नहीं चला कि वह चली गई है, जब तक वे किनारे पर वापस नहीं आ गए. शार्क की घातक उपस्थिति का एकमात्र संकेत सतह से ऊपर पक्षियों का झुंड था, जो पानी में से निकलकर उनकी ओर आ रहे शार्क के पंख की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे थे.
लेकिन साथ में तैर रहे दोस्त तो यह मान रहे थे कि कि क्रिस्टीन पहले ही सूखी जमीन पर वापस आ गई होगी. समूह के बाकी लोग किनारे पर साथ आकर इकट्ठा हुए. समुद्र तट पर गले मिलते हुए उन्होंने राहत की सांस ली कि वे इस करीबी मुठभेड़ से बच गए. लेकिन उन्होंने क्रिस्टीना का जरा भी अंदाजा नहीं था.
फिर जब वे क्रिस्टीन को न ढूंढ पाने के कारण, उन्हें उसके डर का एहसास हुआ. उनके डर की पुष्टि तब हुई जब अगले दिन उसके चश्मे और तैराकी टोपी पर मानव अवशेषों के निशान मिले. हादसे के बाद, 44 वर्षीय उसके पति रॉब ने स्वीकार किया कि उसे “पूरी तरह से निगल लिया गया था.” समूह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से 200 मील से अधिक दक्षिण में ताथरा घाट और ताथरा बीच के बीच अपनी नियमित सुबह की तैराकी के लिए इकट्ठा हुआ था.
पहले यही इलाका मछली पकड़ने का एक लोकप्रिय स्थान था, जिसमें शार्क का शिकार भी शामिल थीं. 2014 की इस दर्दनाक कहानी को FIERCE ने एक वीडियो में फिर से सुनाया और इस सप्ताह की शुरुआत में यूट्यूब पर पोस्ट किया, जिसे केवल 11 घंटों में 14,000 से अधिक बार देखा गया और ढेरों कमेंट भी मिले थे.
Post a Comment