हम सोशल मीडिया पर बहुत कुछ देखते और सुनते हैं. कभी-कभी तो ऐसी चीज़ें दिख जाती हैं, जो हमें हैरान कर देती हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा, जिसमें एक लड़की इतनी बेफिक्री से अपना फोन पब्लिक बूथ पर चार्ज कर रही है कि देखकर आप दंग रह जाएंगे.
वैसे तो अपना फोन कभी न कभी पब्लिक चार्जर से हम सभी ने चार्ज किया ही होगा. लेकिन शायद ही कभी हिम्मत की होगी कि अपना महंगा फोन किसी ओपन चार्जिंग प्वाइंट पर लगाकर चलते बनें. वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की ऐसा ही कर रही है.
फोन चार्ज पर लगाकर घूमने गई लड़की
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की आती है और चार्जिंग प्वाइंट पर अपना फोन लगाकर चली जाती है. ये वीडियो दुबई के एक मॉल का है और आप जब लड़की को आकर अपना फोन लगाकर जाते हुए देखेंगे तो चौंक जाएंगे. वो पूरे मॉल का चक्कर लगाकर वापस आती है और उसे फोन अपनी ही जगह पर मिलता है. ये देखकर यूज़र्स दंग रह गए हैं कि कोई फोन ले कैसे नहीं गया.
वीडियो पर आए दिलचस्प कमेंट
इसस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tetianaskoryna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक दिन पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को 3.1 मिलियन यानि 31 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है. कुछ यूज़र्स ने लिखा -‘चुराने वाले के हाथ कट जाएंगे, इसलिए यहां छोड़ दिया.’ एक अन्य यूज़र ने कहा- ‘पाकिस्तान में पूरा स्टैंड ही गायब हो जाता.’
Post a Comment