ब्राजील की एक महिला को मानो राह चलते मौत मिल गई. फर्नांडिज पिंटो नाम की इस औरत सड़क पर चलते हुए एक ज्योतिषी मिली और उसने कुछ कहकर उसे एक तोहफा दे दिया बस यही तोहफा पिंटो की मौत का कारण बन गया.
दुनियाभर में कई लोग ज्योतिषी, टैरोकार्ड रीडर और हस्तरेखा विशेषज्ञों को मानते हैं और कुछ लोग तो अक्सर ऐसे लोगों के पास जाकर अपने भविष्य के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं. हालांकि ज्योतिष के नाम पर ठगी और लूट की दुकानों की भी कमी नहीं जो लोगों को उनका बुरे भविष्य को लेकर पहले चेताते हैं और फिर उसे सुधारने या बदलने के नाम पर उनसे पैसे लूटते हैं. कई जगह तो मामला ठगी से हत्या तक पहुंच जाता है.
सड़क पर घूमते हुए मिली बूढ़ी ज्योतिषी
हाल में ब्राजील की एक महिला के साथ जो हुआ वह हैरान करने वाला है. इस महिला Fernanda Valoz Pinto की कजिन Bianca Cristina के अनुसार इस साल अगस्त में पिंटो Maceió गई थीं. यहां सड़क पर घूमते हुए उसे एक बूढ़ी औरत ने रोका जो कि एक पाम रीडर (हस्तरेखा विशेषज्ञ) थी. इस बूढ़ी ने पिंटो से कहा कि- 'सुनो तुम्हारी मौत नजदीक है और अब तुम कुछ ही दिन जियोगी.' इसके बाद महिला ने उसे तोहफे के नाम पर एक चॉकलेट दी जिसे पिंटो ने खा लिया. बाद में परिवार को पता चला कि पिटों की मौत हो गई है.

Post a Comment