Peda of Samastipur: समस्तीपुर के सराय रंजन प्रखंड के भगवतपुर में लाजवाब स्वाद वाला पेड़ा खाने को मिलेगा. यहां के पेड़े की खासयित यह है कि दो से तीन महीने तक खराब नहीं होती है. गट्टू पिछले 13 वर्षो से शुद्ध भैंस के दूध से पेड़ा बनाते आ रहे है. रोजाना एक क्विंटल दूध का पेड़ा बनाते हैं. आम पेड़ा 25 रूपए प्रति पीस और शुगर फ्री पेड़ा 25 से 35 रूपए प्रति पीस है.
समस्तीपुर. पेड़ा खाना किसे पसंद नहीं आता? जब भैंस के दूध से तैयार ताज़ा पेड़ा आपके सामने हो, तो खाने से इनकार नहीं कर पाएंगे. इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार चख लेने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. पेड़ा का स्वाद ही शौकीनों को दुकान तक खींच लाता है. समस्तीपुर में आपने पेड़ा बहुत खाया होगा, लेकिन गट्टू भाई के हाथ से बने पेड़े के स्वाद ही अलग है. इसकी डिमांड भी जबरदस्त है. इस पेड़ा को खाने के लिए आपको सराय रंजन प्रखंड के भगवतपुर आना होगा. यहीं आपको लाजवाब स्वाद पेड़ा खाने को मिलेगा.
रोजाना एक क्विंटल दूध का बनता पेड़ा
समस्तीपुर जिले के भगवतपुर के निवासी गट्टू कुमार ने लोकल 18 को बताया कि पिछले 12 वर्षो से लगातार पेड़ा बनाते आ रहे हैं. पेड़े की खासियत यह है कि इसमें कोई मिलावट नहीं हाेता है. भैंस के शुद्ध दूध से पेड़ा तैयार करते हैं. रोजाना ग्रामीण पशुपालक दूध देकर जाते हैं. रोजाना एक क्विंटल दूध का पेड़ा तैयार करते हैं. पेड़ा के नाम मात्र चीनी मिक्स करते हैं. पेड़ा के स्वाद को बढ़ाने के लिए इलाईंची का पाउडर मिलाते हैं. गट्डू ने बताया कि इस होकर गुजरने वाले लोग जरूर पेड़ा खाकर जाते हैं और पैक कराकर भी ले जाते हैं.
शुगर फ्री पेड़ा भी मिल जाएगा यहां
पेड़ा दुकानदार गट्टू के हाथ से बने पेड़े के स्वाद लाजवाब होता है. यही वजह है कि लोग यहां खींचे चले आते हैं. गट्टू ने बताया कि यहां के पेड़े की खासयित यह है कि दो से तीन महीने तक खराब नहीं होती है. ग्राहक घर ले जाकर आसानी से रख सकते हैं. साथ ही कहीं बाहर भी ले जा सकते हैं. गट्टू लोगों को शुगर फ्री पेड़ा भी उपलब्ध कराते हैं. अगर गट्टू के पेड़े की कीमत की बात की जाए ताे आम पेड़ा 25 रूपए प्रति पीस और शुगर फ्री पेड़ा 30 रूपए प्रति पीस है. गुट्टू ग्राहकों की पसंद का भी ख्याल रखते हैं.
Post a Comment