Precautions While You Are in Agra: अगर आप आगरा घूमने के लिए जा रहे हैं, तो ध्यान रहें कुछ चीजों का ख्याल आपको जरूर रखना है। हालांकि आगरा घूमने के लिहाज से सुरक्षित शहर है, लेकिन यात्रा पर निकलने से पहले आप कुछ टिप्स का ध्यान रख सकते हैं।
आगरा शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ताजमहल आता है, फिर जाकर आगरा किला और फिर जाकर कोई और जगह आती है। दिल्ली के पास होने की वजह से यहां हर वीकेंड लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं, यही नहीं कुछ लोग तो वीकडेस पर भी इस जगह को अपना वेकेशन पॉइंट बना लेते हैं। लेकिन किसी दूसरी जगह पर जाने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं। क्योंकि पर्यटकों को लूटने के लिए हजारों लोग हर शहर में बैठे हैं, अच्छा होगा आप यहां रहकर कुछ चीजों का ध्यान रखें और सावधानी के साथ अपना घूमना-फिरना करें। इस लेख के जरिए जानते हैं, किन चीजों का आपने बेहद ध्यान रखना है।
ज्वेलरी का रखें खास ख्याल
वैसे इस चीज का ध्यान अपने शहर के साथ-साथ दूसरे शहर में भी रहकर खास तौर पर रखना चाहिए। क्योंकि चेन स्नैचिंग की वारदात कब कहां हो जाए कुछ नहीं पता। तो बेहतर होगा महिला हो या पुरुष उन्हें ज्वेलरी जैसी चीजें यहां रहकर तो बिल्कुल नहीं पहनी चाहिए या फिर कुछ आर्टिफिशियल भी आप पहन सकते हैं। या फिर अगर आप पहनकर निकल भी रहें हैं, तो कोशिश करें, ऐसी चीजों को ज्यादा हाइलाइट न होने दें और वक्त-वक्त पर ये चीजें चेक करते रहें। क्योंकि टेंशन के साथ घूमना किसी को भी पसंद नहीं होता!
चेन पॉकेट वाले पहनें कपड़े
पुरुष आगरा में रहकर चेन वाले कपड़े पहनें, इससे आपका सामान भी सुरक्षित एक ज़िप के अंदर रहेगा और पॉकेट मारने वाले के लिए भी चोरी करना आसान नहीं होगा। हम ये इसलिए कह रहे हैं, मंदिर या कोई भी ऐतिहासिक जगह पर लाइन या भीड़ कहीं ना कहीं लगती ही है, ऐसे में जेब कतरे कब जेब काटकर चले जाए कुछ नहीं पता। ये आगरा में ही नहीं, आपको हर शहर में घूमते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
यहां ली जाने वाली चीजों की कीमत का रखें ध्यान
कौन ही महंगी चीजों का शौक रखता है, हर किसी को जितना सस्ते में कोई सामान मिल जाए उतना ही बेस्ट है। लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटकों को दुकानदार या ऑटो, टैक्सी वाले बेवकूफ बनाते हैं। इसलिए आपको कीमत या रेट्स की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए। या फिर आपके पास बार्गेनिंग का अनुभव होना चाहिए। और अगर आपका कोई जानकार आगरा गया है, तो उससे भी शहर की चीजों को लेकर जानकारी ले सकते हैं।
अकेले ना घूमें
खैर किसी भी शहर में रात में अकेले घूमना बिल्कुल भी सही नहीं है, लेकिन अगर आप आगरा आ रहे हैं, तो यहां भी अकेले ना घूमें। वैसे ये शहर घूमने के लिहाज से सुरक्षित है, पर हां वो कहते है ना ‘अपनी सेफ्टी अपने हाथ में है’ तो इस बात का ध्यान रखते हुए रात में अकेले ना घूमें। यही नहीं, आपको ग्रुप के साथ भी रात में नहीं घूमना चाहिए।
Post a Comment