मांग भरते वक्त दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि दुल्हन का मुंह खुला का खुला रह गया

हिंदू रीति रिवाज के दौरान शादी का सबसे महत्वपूर्ण पल दुल्हन की मांग भरना होता है। लेकिन एक शादी में इस दौरान दूल्हा कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिससे दुल्हन हैरान रह जाती है।

लोगों के जीवन में जो सबसे महत्वपूर्ण और यादगार दिन होता है, उनमें से एक दिन शादी वाला होता है। लोग अपनी शादी के हर लम्हे को याद रखने के लिए उसकी वीडियोग्राफी करवाते हैं। हर कोई यहीं चाहता है कि उसकी शादी हमेशा के लिए यादगार बन जाए। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन का एक प्यारा सा लम्हा कैमरे में कैद हो गया।

दूल्हे की हरकत देख लोगों ने लगा दी कपल की क्लास

वीडियो में दूल्हा दुल्हन की मांग भरते वक्त एक गलती कर बैठता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बजाय उसके माथे पर सिंदूर लगा देता है। दूल्हे को ऐसा करता देख दुल्हन हैरान रह जाती है। फिर दोनों लोग इस लम्हे को एन्जॉय करते हुए देखे गए। दूल्हा और दुल्हन का यह मोमेंट इंटरनेट की जनता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोग नाराज होकर कमेंट सेक्शन में जमकर कपल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस मामले में अधिकतर लोगों का कहना है कि ये लोग कहां से हैं जिन्हें शादी-ब्याह के ये आम रीति-रिवाज भी नहीं मालूम। वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि अपने दिखावे के लिए इन लोगों को अपने धर्म और उसके धार्मिक रिती-रिवाज के साथ मजाक नहीं करना चाहिए। शादी जैसे पवित्र दार्मिक अनुष्ठान का मजाक बनाकर रख दिया। तीसरे ने लिखा- जब हिंदू धर्म के रिती रिवाज नहीं पता थे तो किसी और रिती रिवाज से शादी करनी चाहिए थी।

Video link 👇

Instagram

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jaygogadecoration9094 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- पागल बिंदी नहीं मांग भरनी थी। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया हैं।

0/Post a Comment/Comments