उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां 40 साल की एक चाची अपने 25 साल के भतीजे के प्यार में इतनी दीवानी हो गई कि आखिरकार उसे इस रिश्ते की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
दरअसल, मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नौशाद अपनी पत्नी फरहाना (40) के साथ रहता था। पारिवारिक रिश्तों में ही नौशाद का भतीजा शोएब (25) शामिल था, जिसकी अपनी चाची फरहाना से नजदीकियां बढ़ गईं और करीब 2 साल तक दोनों के बीच अवैध संबंध चले।
इस रिश्ते में फरहाना इतनी खो गई कि वह शोएब की 'माशूका' से 'पत्नी' बनने का सपना देखने लगी और उसने शोएब पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, शोएब ने समाज और लोक-लाज के डर से शादी से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद फरहाना ने शोएब को बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस धमकी से तंग आकर शोएब ने अपनी ही प्रेमिका चाची को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने तमंचे के बल पर फरहाना का अपहरण कर लिया और मेरठ के इंचौली जंगलों में ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।
परिवार वालों ने जब फरहाना को गायब पाया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे शोएब की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस ने शोएब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शोएब ने बताया कि वह कक्षा 4 तक ही पढ़ा था और मजदूरी का काम करता था।
Post a Comment