"बेटी के पति पर आया सास का दिल: 35 साल की महिला ने 19 साल के दामाद संग रहने की ठानी, बच्चों ने किया जमकर विरोध तो मामला पहुंचा थाने"


मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। यहां 5 बच्चों की एक 35 वर्षीय मां को अपने ही 19 वर्षीय दामाद से प्यार हो गया। दोनों के बीच डेढ़ महीने तक फोन पर बातचीत के बाद नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वे एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए।


क्या है पूरा मामला?

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। महिला के पांच बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला और उसके दामाद (कुरावली थाना क्षेत्र के सोनई अशोकपुर गांव निवासी) के बीच मेल-जोल बढ़ने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।


कैसे खुला राज?

कुछ दिन पहले जब दामाद अपनी ससुराल (रिश्तेदारी में) आया हुआ था, तब महिला के बच्चों को अपनी मां और जीजा के बीच चल रहे इस कथित अवैध रिश्ते की सच्चाई का पता चला। यह सच सामने आते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चों ने जब इस रिश्ते का विरोध करना शुरू किया, तो घर में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया।


थाने तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते इलाके में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामला बढ़ता चला गया और दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। थाने में पुलिसकर्मियों ने जब युवक से पूछा कि यह महिला कौन है, तो उसने बेबाकी से कहा, "वह मेरी सास है और मैं इनसे शादी करना चाहता हूं।" पुलिस ने उसे समझाया कि इस रिश्ते का असर दोनों परिवारों की जिंदगियों पर पड़ेगा, लेकिन युवक ने कहा कि उसे इससे कोई मतलब नहीं है।


युवक का कहना है कि "बेशक उसकी सास के 5 बच्चे हैं, लेकिन वह शादी उसके साथ ही करेगा।" वहीं, महिला भी अपने दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। थाने में भी दोनों अपने फैसले से पीछे नहीं हटे।


समझौता लेकिन जिद बरकरार

थाने में पुलिस और परिजनों ने दोनों को काफी समझाया। देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब वे एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे। हालांकि, महिला ने दबी जुबान से कहा कि "जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती, लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा।"


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments