Jija Sali Noughty Jokes: प्यार से साली ने जीजा से पूछा- आपको जीवन में क्या चाहिए? जवाब सुन बेहोश


बीते कुछ सालों में ज़िंदगी की रफ्तार इतनी तेज़ हो गई है कि सेहत का ध्यान रखना भी मुश्किल होता जा रहा है. लोगों के पास खुद के लिए वक्त निकालना तक आसान नहीं रह गया है. ऐसे में अगर आप रोज़ाना थोड़ा हंसने की आदत डाल लें, तो इसका सकारात्मक असर न सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत पर, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है. इसलिए, आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लाए हैं कुछ मजेदार और वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और चुटकुले (Majedar Chutkule), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

जीजा ने साली से बड़े ही प्यार से कहा – काश तुम शक्कर होती, कभी तो मीठा बोलती…
साली: काश आप अदरक होते, कसम से… जी भर के कूटती…!!!
साली का जवाब सुन कर जीजा बेहोश

साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा.
जीजा जी- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे.
जीजा जी का जवाब सुनकर साली साहिबा हो गई बेहोश.

साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?

साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा.
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है.

साली साहिबा ने एक्स-रे करवाया
जीजा जी- एक्सरे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है.
साली साहिबा- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्सरे में ही हड्डी टूटी है.
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता.
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पिट लिया.
फिर भयानक सन्नाटा…

0/Post a Comment/Comments