Agra News: सोशल मीडिया पर आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. प्रेमी को डराने के चक्कर में महिला का जो हाल हुआ, उसे देख लोगों की रुह कांप गई.
कपल में अक्सर लड़ाई होती रहती है. कहा जाता है कि इन लड़ाइयों की वजह से रिश्ते की गर्माहट बनी रहती है. छोटी-मोटी लड़ाइयां जब सुलझ जाती हैं तब प्यार और ज्यादा बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर एक कपल के इस नोकझोक का ऐसा अंजाम शेयर किया गया, जिसे देख हर किसी का कलेजा कांप गया. किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये वीडियो इतना खौफनाक मोड़ लेगा.
बताया जा रहा है कि एक जोड़ा राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर आया था. साथ बैठे-बैठे दोनों के बीच झगड़ा हो गया. प्रेमी से लड़कर प्रेमिका पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गई. वो अपने प्रेमी को ट्रेन से कटकर मरने की धमकी दे रही थी. लेकिन उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है? पटरी पर खड़ी महिला को अहसास हुआ कि पीछे से ट्रेन आ रही है. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
खेल-खेल में गई जान
महिला पटरी पर खड़ी होकर अपने प्रेमी को डरा रही थी. महिला को लगा कि उसके इस कदम से वो डर जाएगा और उसकी बात मान लेगा. शख्स आराम से बेंच पर बैठकर इस हरकत को देख रहा था. लेकिन तभी पीछे से एक ट्रेन आ गई. इससे पहले की महिला को कुछ समझ आता, वो प्लेटफॉर्म की तरफ दौड़ी. लेकिन ट्रेन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया.
लोगों ने शख्स को कोसा
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई. इसका फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जहां से ये वायरल हो गया. लोगों ने वीडियो देखने के बाद हैरानी जताई. कई लोगों ने लिखा कि शख्स चाहता तो उसे बचा लेता. लेकिन वो आराम से बेंच से उठकर आया. वहीं कई ने लिखा कि इसे कहते हैं असली मजाक.
Post a Comment