बाहर से दिख रहा था साधारण सा ट्रक, एक बटन से हो गया जादू, न ईंट न सीमेंट, खड़ा हुआ शानदार बंगला!

सामने से देखने में तो ये सामान्य सा ट्रक लग रहा था लेकिन अगले ही पल जो कमाल हुआ, वो काफी अनोखा था. ये दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं हैं. एक चीज़ को देखकर हम कुछ और सोचते हैं और हो सकता है दूसरा शख्स कुछ और सोचे. ये फर्क हमारी सोच की रचनात्मकता से जुड़ा हुआ होता है. ऐसा ही एक क्रिएटिव वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पल भर में शानदार बंगला तैयार हो जाता है और आपकी आंखें आश्चर्य से फटी की फटी रह जाती हैं.

दिलचस्प ये है कि सामने से देखने में तो ये सामान्य सा ट्रक लग रहा था लेकिन अगले ही पल जो कमाल हुआ, वो काफी अनोखा था. न ही ज्यादा मजदूरों की ज़रूरत हुई और न ही ईंट-गारा ढोने की झंझट, खड़े-खड़े ही ये पूरा बंगला तैयार हो गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

साधारण सा ट्रक, बन गया बंगला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रक लेकर खड़ा है. फिर वो ट्रक के किनारे की एक बटन को दबाता है और ट्रक खुलकर किसी घर में तब्दील होने लगता है. कुछ ही मिनटों के इंतज़ार के बाद ये पूरा आलीशान बंगला बनकर रेडी हो जाता है, जिसमें बड़ा हॉल, कमरे और खूबसूरत डेकोरेशन भी हो रखी है. वीडियो का सबसे दिलचस्प पहलू इस घर का कुछ ही पलों में बनकर तैयार हो जाना है.

Fun Crazy on Instagram: "Sapno ka ghar..... . . . . #tra #viralreelsvideo❤️ #ghar #hause"
699K likes, 2,711 comments - mintoo5775 on May 6, 2024: "Sapno ka ghar..... . . . . #tra #viralreelsvideo❤️ #ghar #hause".

लोग बोले- ये सही है…
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mintoo5775 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 2 दिन पहले ही पोस्ट किया गया है और इसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 70 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने इसे ज़बरदस्त टेक्नोलॉजी कहा है.

0/Post a Comment/Comments