आपको बता दें कि इस अप्रैल से रेलवे ने ट्रेन के अंदर टिकट देने की भी सुविधा शुरू की है। जिससे बिना टिकट वाले यात्री टीटीई से संपर्क कर टिकट ले सकते हैं। याद रखे कि ट्रेन पकड़ने के बाद आप खुद ही टीटीई से संपर्क करे और उन्हे अपनी स्थिति से अवगत कराए, ऐसे में भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार टीटीई से ही अपना टिकट बनवा सकते हैं, इस सुविधा के अंतर्गत टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन दी गयी है, जिसकी मदद से टीटीई ट्रेन के अंदर ही यात्रियों को टिकट देगा।
यह हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के सर्वर से कनेक्ट होती है। जैसे ही यात्री टिकट मांगेगा, मशीन में नाम, जगह डालते ही टिकट निकल आएगी। मशीन की मदद से ट्रेन में खाली बर्थों की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कि जा सकेगी।
Post a Comment