क्या आपने सोचा है कि एक ऐसा फल जो रोज खाने से आपकी सेहत में गजब का बदलाव ला सकता है?
यह खून को साफ करता है।
स्किन को ग्लोइंग और जमाज रखता है।
बालों को काला और मजबूत करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
दिल को स्वस्थ बनाता है।
और सबसे ज़रूरी – इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
आयुर्वेद में आंवला को अमृत फल कहा गया है और ये 100 से ज्यादा आयुर्वेदिक औषधियों में इस्तेमाल होता है।
अलग-अलग फार्मूले
1. स्किन और रिंकल्स के लिए
- सुबह खाली पेट 1 आंवला + 1 चम्मच शहद
- 40 दिन तक लगातार सेवन करें → 10 दिन ब्रेक → फिर 40 दिन
- डायबिटिक मरीज शहद की बजाय पानी के साथ लें
2. खून और इम्यूनिटी के लिए
- आधा चम्मच आंवला पाउडर + गुनगुना पानी
- सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले
- 40 दिन सेवन → 10 दिन ब्रेक → फिर 40 दिन
लो बीपी वाले सावधानी से लें
3. लिवर के लिए
- आधा कप आंवला जूस + 4–5 पुदीने की पत्तियां + 1 चम्मच मिश्री (अगर डायबिटिक नहीं हैं)
- सुबह नाश्ते से पहले
- 40 दिन सेवन → 10 दिन ब्रेक → 2–3 महीने तक
4. डायबिटीज कंट्रोल के लिए
- आधा चम्मच आंवला पाउडर + 1–2 चुटकी हल्दी + गुनगुना पानी
- सुबह खाली पेट और शाम को भोजन के 2 घंटे बाद
- कम से कम 2 महीने सेवन करें
5. हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए
- आधा कप आंवला जूस + चुटकी भर काली मिर्च + चुटकी भर हल्दी
- दोपहर में भोजन से 1 घंटा पहले
- 45 दिन तक लगातार
लो बीपी वाले रोज़ न लें, बीच-बीच में छोड़कर लें
6. बालों के लिए
- 2 चम्मच आंवला जूस + 5–6 करी पत्ते → ब्लेंड कर लें
- सुबह खाली पेट 3 महीने तक लें
प्रेग्नेंट महिलाएं करी पत्ते कम मात्रा में लें
7. आंखों के लिए
- 1 चम्मच आंवला जूस + आधा कप गाजर का रस
- सुबह नाश्ते से पहले
- 2 महीने तक सेवन करें
8. डाइजेशन के लिए
- आधा चम्मच आंवला पाउडर + 1 चम्मच ईसबगोल + गुनगुना पानी
- रात को सोने से पहले
- 21 दिन लगातार लें
बच्चे और प्रेग्नेंट महिलाएं न लें
आंवला के फायदे एक नज़र में
✔ रिंकल्स को रोकता है
✔ बालों को मजबूत करता है
✔ आंखों की रोशनी बढ़ाता है
✔ लिवर को स्वस्थ रखता है
✔ खून साफ करता है
✔ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
✔ इम्यूनिटी को सुपरचार्ज करता है
✔ उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है
आंवला सिर्फ एक फल नहीं है, बल्कि सुरक्षा कवच है!
आज से ही आंवले को अपनी डाइट का हिस्सा बनाइए। चाहे मुरब्बा, कैंडी या जूस – किसी भी रूप में रोज़ाना सेवन कीजिए।
धन्यवाद और खुश रहिए।
Post a Comment