पहाड़ों से गुजर रहा था शख्स, सामने लिखा था -'रास्ता बंद है', फिर भी नहीं माना, नज़ारा देख कांपने लगे हाथ-पांव!

कई बार अनजान जगहों पर जाते हुए हमें ऐसे रास्ते मिलते हैं, जहां जाने की मनाही होती है. एक ऐसे ही रास्ते पर एक शख्स चला गया और उसे जो दिखा, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

घूमने-फिरने के लिए हम सभी जब अलग-अलग जगहों पर जाते हैं, तो वहां हर चीज़ हमारी जानी-पहचानी नहीं होती है. सच कहें तो इसी नए-नवेले अनुभव के लिए ही हम इन जगहों पर जाते ही हैं. वो बात अलग है कि कई बार कुछ ऐसे एक्सपीरियंस भी हमारे साथ हो जाते हैं, जिनके लिए हम तैयार नहीं होते. कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ, जो एक प्रतिबंधित सड़क पर चला गया.

पहाड़ों या किसी अनजान जगहों पर जाते हुए हमें कई बार ऐसे रास्ते मिलते हैं, जहां जाने की मनाही होती है. एक शख्स को जाते हुए ऐसा ही रास्ता मिल गया और उसे आगे जाकर जो दिखा, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था. यही वजह है कि कभी भी ऐसी जगहों का रुख नहीं करना चाहिए, जिसे आप जानते नहीं हों. चलिए देखते हैं इससे जुड़ा वीडियो.

प्रतिबंधित इलाके में चला गया शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ों पर जाते हुए ऐसी जगह पहुंचता है, जहां आगे नहीं जाने का साइन लगा है. बावजूद इसके वो अपने दोस्तों के साथ आगे चला जाता है. थोड़ा नीचे पहुंचने पर उसे एक शहर सा दिखाई देता है, जहां बहुत से घर हैं, सड़कें हैं लेकिन दिख कोई नहीं रहा है. वे यहां के घरों में से एक अंदर जाते हैं, तो वहां सारा सामान है, लेकिन जैसा छोड़ा गया था, वैसे ही पड़ा हुआ है. यहां तक कि कैलेंडर में तारीख भी वही लगी है, जब घर का मालिक वहां से गया होगा. बाहर कारें और सड़कों पर सामान भी बिखरे हुए हैं. ये किसी फ्रोज़ेन सिटी की तरह है, जिसे लोग छोड़कर भाग गए.

2swag on Instagram: "wtf did I just find…"
67K likes, 589 comments - 2swag.productions on August 22, 2024: "wtf did I just find…".

लोगों ने कहा- कुछ तो हुआ होगा यहां!
वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि इस जगह पर कुछ तो ऐसा हुआ होगा कि लोगों को सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला. एक यूज़र ने लिखा – यहां भूकंप आया होगा और लोग दोबारा लौटे ही नहीं. एक अन्य यूज़र ने लिखा – ये इटली का कोई गांव है, यहां के गांवों से लोग इसी तरह पलायन कर जाते हैं. इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए लेकिन हैरानी इस बात की है कि चीज़ें जस की तस छोड़ने के बाद यहां कोई लौटा क्यों नहीं?

0/Post a Comment/Comments