Side Effects Of Bottle Gourd: शरीर को सेहतमंद रखने में हरी सब्जियां अहम भूमिका निभाती हैं. इनमें तमाम ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखते हैं. लौकी ऐसी ही सब्जी में एक है. जी हां, ये खाने में टेस्टी और विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. ये तत्व डायबिटीज कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक में असरदार माने जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं इतनी फायदेमंद इस सब्जी के नुकसान भी होते हैं. अब सवाल है कि किन लोगों को लौकी खाने से बचना चाहिए? क्या है इसके पीछे की वजह? इन सवालों के बारे में News18 को बता रही हैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की सीनियर डाइटिशियन प्रीती पांडे
डाइटिशियन प्रीती पांडे बताती हैं कि, किडनी में पथरी के मरीजों को लौकी खाने से बचना चाहिए. दरअसल, लौकी में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है. यदि आप लौकी खाना ही चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
कमजोर पाचनतंत्र में भी लौकी या उसके जूस के अधिक सेवन से बचना चाहिए. बता दें कि, लौकी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है. इसका जूस शरीर के लिए जहरीला हो सकता है. इससे पेट में दर्द, अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं: लौकी या उसके जूस के अधिक सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं होने का भी खतरा बढ़ सकता है. इसके अधिक सेवन से आंतों में सूजन, पेट की म्यूकोसा, गैस्ट्रिक अल्सर और भोजन नली में सूजन आदि की समस्याएं हो सकती हैं.
लो बीपी: लो ब्लड प्रेशर में भी जितना संभव हो लौकी से बचाव करें. क्योंकि, लौकी में उचित मात्रा में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम कर सकता है. इसके अलावा, जो लोग हाई बीपी की दवा का सेवन करते हैं उनको भी लौकी या उसके जूस के सेवन से बचना चाहिए.
एलर्जी: यदि आप एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी लौकी या उसके जूस के अधिक सेवन से बचना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करने से खुजली, रैशेज और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.
Post a Comment