कलौंजी, जिसे ब्लैक सीड्स या ब्लैक क्यूमिन के नाम से भी जाना जाता है, सुपरफूड है या बस हाइप? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी द्वारा बताए गए कलौंजी से जुड़े कुछ मिथ्स और फैक्ट्स के बारे में बताने वाले हैं. तो आइए बिना देरी किए जानते हैं.
कलौंजी से जुड़ी कुछ बातें...
ब्लड प्रेशर कम करता है?
हां, कलौंजी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है.
लिवर और किडनी को ठीक रखती है?
कलौंजी के बीज लिवर और किडनी को प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं, लेकिन डॉ. सेठी के अनुसार ये “आशाजनक हैं, लेकिन ज़्यादातर प्रायोगिक डेटा पर आधारित हैं."
क्या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है?
कलौंजी इंसुलिन संवेदनशीलता और रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करने में मदद करती है.
वजन कम करती है?
डॉ. सेठी का कहना है कि कलौंजी के बीज “वजन घटाने में सहायक” नहीं हैं.
सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है?
ये बीज सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं. डॉ. सेठी कहते हैं, “हमारे पास रुमेटॉइड आर्थराइटिस के परीक्षणों से कुछ प्रमाण हैं, जो दिखाते हैं कि सूजन के मार्करों में सुधार हुआ है.”
अस्थमा और एलर्जी में कारगर है?
हां, ये बीज अस्थमा और एलर्जी जैसी दिक्कतों से राहत दिलाने में सहायक हैं.
क्या ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है?
जी हां, कलौंजी के बीजों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की दिक्कतों से दूर रखने में मदद करते हैं.
डॉक्टर ने आगे बताया कि आप इन बीजों से खाना बना सकते हैं, लेकिन किसी भी मात्रा में इनका सेवन सुरक्षित नहीं है. “बहुत अधिक मात्रा में ये विषैले हो सकते हैं.” डॉक्टर के अनुसार, आप रोज़ाना आधा से एक चम्मच इन बीजों का सेवन कर सकते हैं.
Post a Comment