कब्ज से परेशान रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाएं ये पत्ता, सुबह टॉयलेट जाते ही होगा पेट साफ

 कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कई घरेलू नुस्खे प्रभावी रूप से काम करते हैं, जिनमें से एक खास नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

Home remedies for constipation in hindi: आजकल ज्यादातर लोग अपनी लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी आदतों को मैनेज नहीं कर पाते हैं और इस कारण से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। आजकल कब्ज काफी आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन यह दिखने में जितनी आम लगती है हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही खतरनाक भी होती है। लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दवाएं लेते रहते हैं और दवाएं बंद करने के बाद फिर से उन्हें कब्ज होने लगती है। यही कारण है कि कुछ लोग महीनों तक कब्ज से पीड़ित रहते हैं। हालांकि, लेकिन कब्ज का परमानेंट इलाज भी है और वह कोई महंगी दवा नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं।

कब्ज जैसी बीमारियों से बचने के लिए आज भी लोग देसी नुस्खों पर ही ज्यादा फोकस करते हैं। देसी नुस्खों की मदद से ही कब्ज का इलाज किया जाता है, क्योंकि उनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने का खतरा कम रहता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास देसी नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से कब्ज का जड़ से इलाज किया जा सकता है। (Leaf to treat constipation at home)

कब्ज का दुश्मन है ये नेचुरल पत्ता

अगर आप भी कब्ज के कारण बार-बार दवाएं लेकर परेशान हो चुके हैं, तो अब आपको महंगी दवा नहीं बल्कि पान के पत्ते का इस्तेमाल में लाना चाहिए। पान के पत्ते में कब्ज दूर करने वाले कई शक्तिशाली गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर समेत कई खास गुण कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं।

ये है सेवन करने का सही तरीका

जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए पान का पत्ता बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने का तरीका भी सही होना चाहिए। पान के पत्ते को रातभर थोड़े पानी में भिगोकर रखें। सुबह पत्ते के निकाल कर अच्छे से चबा लें। चबाने के दौरान इससे निकलने वाला रस पीते जाएं और बाद में चाहें तो आप पत्ते को थूक भी सकते हैं। जिस पानी में आपने पत्ते को भिगोया था, उसे भी आप खाली पेट पी सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह भी जरूरी

कब्ज को लोग अक्सर आम समस्या समझ लेते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें एक बार डॉक्टर से भी इस बारे में बात कर लेनी चाहिए, ताकि अगर किसी अंदरूनी समस्या के कारण कब्ज हो रही है, तो इसका जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके।

0/Post a Comment/Comments