ऐसा ड्राई फ्रूट जो शरीर को रखेगा ठंडा - ठंडा एंड कूल - कूल.. गर्मी जाओगे भूल - भूल
पोषक तत्व भी, ठंडा भी और मेजेदार भी..
गर्मी में रोज किसमिश का खाएं। पोषण के साथ कब्ज की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा, आयरन की कमी पूरी होगी, खून की कमी वाले लोगों के लिए यह बहुत ही लाभकारी है। गर्मी में बॉडी को हाईड्रेट बनाए रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों खाना बहुत ही जरूरी है। जिससे शरीर में कमजोरी और थकान दोनों की महसूस नहीं हो। गर्मी में बॉडी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ये ड्राई फ्रूट बेहद फायदेमंद है।
किशमिश को पानी में भिगोकर खाया जाए तो बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं। किशमिश में सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, स्फोरस,आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है।
किशमिश पोषक तत्वों का पावर हाउस है, अगर इसका सेवन पानी में भिगोकर किया जाए तो किशमिश में मौजूद विटामिन और खनिज पानी में मिल जाते हैं और इसका पानी हेल्दी वाटर बन जाता है।
फाइबर से भरपूर किशमिश खाने से कब्ज की प्रॉब्लम ठीक हो सकती है क्योंकि यह मल को सॉफ्ट बनाने और तोड़ने का काम करता है, नेचुरल तरीके से पाचन तंत्र की सफाई हो जाएगी, आंतों में गुड बैक्टिरिया सक्रिय होगी जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है।
एसिडिटी कंट्रोल
एसिडिटी कंट्रोल रहती है,आयरन की कमी होती है, उन लोगों के लिए ये बेस्ट है जिनकी बॉडी में खून की कमी है। आयरन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बेहद उपयोगी है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
पोटैशियम से भरपूर किशमिश का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। यह खनिज बीपी के साथ ही फ्लूड को मेंटेन रखने के लिए भी जरूरी है।
इम्युनिटी करता है स्ट्रांग
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर किशमिश का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है।
किशमिश का पानी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।
किशमिश का पानी कैसे तैयार करें
किशमिश का पानी बनाने के लिए आप एक मुट्ठी किशमिश लें और उसे एक गिलास पानी में भिगो दें। किशमिश को रात भर या लगभग 8-12 घंटे तक छोड़ दें। सुबह पानी को दूसरे गिलास में डालें और उसे छान लें। इस पानी को खाली पेट पीएं, आप किशमिश के पानी के साथ ही किशमिश का भी सेवन कर सकते हैं।
Post a Comment