घर से 840 KM दूर पहुंचा शख्स, अचानक जीने लगा लग्जरी लाइफ, पुलिस ने पकड़ा, कहानी सुनकर रह गई सन्न

रेलवे पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो पुलिस के भेष में चोरी के घटनाओं को अंजाम देता था. यात्रियों का सामान पुलिस की वर्दी में चोरी कर फरार हो जाता था. लगातार शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने पकड़ने के लिए टीम बनाई और जालसाज जीआरपी के शिकंजे में आ गया. पूछताछ में आरोपी ने चौकाने वाले खुलासे किए. आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है. बाकायदा पुलिस के सिपाही की वर्दी पहनकर जालसाजी और चोरी करता था. इसके साथ ही पुलिसिया रौब दिखाकर अय्याशी की जिंदगी जी रहा था.

वर्दी पर नेम प्लेट पर अपने नाम राजवीर यादव के साथ फर्जी कोड भी लिखवा लिया था ताकि किसी को शक न हो. पकड़े जाने जाने पर आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले उसने सिपाही की वर्दी बनवाई और फिर चाय के दुकान पर गया. चाय पी तो दुकानदार ने रुपये नहीं लिए. उसके बाद रेस्टोरेंट गया और वहां भी फ्री में भोजन मिला. फिर तो आरोपी राजवीर ने वर्दी का प्रयोग चोरी और जालसाजी में करना शुरू कर दिया. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपना शिकार बनाने लगा

0/Post a Comment/Comments