रोजाना जो चीजें आप बड़ी खुशी-खुशी, बड़े चाव से अपनी प्लेट में निकालते हैं, वही आपके दिल के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती है। और सबसे खतरनाक बात यह है कि ये चीजें हर एक इंडियन घर में रोजाना बनती हैं बिना किसी गिल्ट के।
अगर आप अपने हार्ट को स्ट्रांग रखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए।
क्योंकि आज मैं रिवील करूंगा टॉप 5 फूड्स जो आपके हार्ट को चुपके से अंदर ही अंदर खराब करते रहते हैं।
और हाँ, एंड में मिलेगा एक बोनस हार्ट-हीलिंग टिप – एक ऐसा सिंपल फूड जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, आर्टरीज को क्लीन करता है और हार्ट को नेचुरली स्ट्रॉन्ग बनाता है, बिना किसी मेडिसिन के।
क्यों हो रहे हैं आजकल 30–35 की उम्र में भी हार्ट अटैक?
आज के टाइम में हार्ट अटैक सिर्फ 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों तक सीमित नहीं है।
30–35 साल के युवा भी शिकार हो रहे हैं।
- स्ट्रेस नहीं है
- कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल आती है
- जिम भी जाते हैं
लेकिन फिर भी हार्ट अटैक!
असली खतरा हमारे रोज के खाने के अंदर छुपा हुआ है।
टॉप 5 फूड्स जो दिल के लिए ज़हर हैं
1. रिफाइंड सीड ऑयल्स
- इंडस्ट्रियल लेवल प्रोसेसिंग से बने ये ऑयल्स न्यूट्रिशन के नाम पर खाली होते हैं।
- इनमें एक्सेस ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इनफ्लेमेशन और ब्लॉकेज का कारण बनते हैं।
समाधान:
कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल, ग्राउंडनट ऑयल, वर्जिन नारियल तेल या घर का बना देसी घी।
2. बेकरी आइटम्स (बिस्किट्स, केक्स, रस्क, मैदा स्नैक्स)
- इनमे छुपे ट्रांस फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) घटाते हैं।
- हाई शुगर और मैदा मिलकर ब्लड शुगर व इन्फ्लामेशन को बढ़ाते हैं।
समाधान:
रस्क-बिस्किट की जगह मखाने, रोस्टेड चने या होल वीट/मिलेट ऑप्शन चुनें।
3. प्रोसेस्ड मीट (सॉसेज, सलामी, हैम, बेकन)
- इनमें होता है हाई सॉल्ट, प्रिज़र्वेटिव्स और नाइट्रेट्स।
- हार्ट डिजीज का बड़ा कारण।
समाधान:
घर का बना फ्रेश चिकन, फिश करी, ग्रिल्ड या स्टीम्ड मीट खाइए।
4. मैदे से बनी चीजें (ब्रेड, पास्ता, नूडल्स, समोसे, पिज़्ज़ा)
- यह सबसे खराब रिफाइंड कार्ब्स हैं।
- मोटापा, ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाते हैं।
समाधान:
मैदे की जगह रागी, बेसन, ओट्स और फ्लैक्स सीड्स शामिल करें।
5. सोडा और शुगरी बेवरेजेस
- एक कोला कैन = 7–8 चम्मच शुगर!
- लिवर फैट, इंसुलिन स्पाइक और हार्ट पर स्ट्रेस डालते हैं।
समाधान:
पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या ताजे फलों का रस।
बोनस हार्ट-हीलिंग टिप
अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट क्लीन और स्ट्रॉन्ग बने तो –
विकल्प 1:
सुबह खाली पेट 1 गिलास लौकी का जूस + 1 चम्मच इसबगोल।
विकल्प 2:
चुकंदर की सलाद रोज खाइए।
लौकी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है और एक्स्ट्रा फ्लूइड फ्लश करती है।
चुकंदर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर आर्टरीज को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो बढ़ाता है।
दोस्तों, ये पाँच फूड्स आपके दिल को धीरे-धीरे कमजोर करते हैं।
लेकिन अगर आप इन्हें अवॉयड करें और बोनस टिप अपनाएँ, तो हार्ट लंबे समय तक स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहेगा।
Post a Comment