डायबिटीज कंट्रोल करने के 3 जादुई पत्ते

(आयुर्वेद और साइंस दोनों मानते हैं इनकी ताकत)

क्या आपकी शुगर कभी कंट्रोल में रहती है और कभी आसमान छू लेती है?
सुबह फास्टिंग शुगर ठीक, लेकिन रात में 200, 250 या 300 तक पहुँच जाती है? और जब डॉक्टर कहते हैं कि अब
इंसुलिन शुरू करनी पड़ेगी, तो दिल की धड़कन बढ़ जाती है? 

दोस्तों, दवा ज़रूरी है, लेकिन अगर आप नेचर का सहारा लेकर अपनी शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं,
तो ये 3 पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं – जिनकी ताकत को
साइंस और आयुर्वेद दोनों मानते हैं

 1. गुड़मार – शुगर डिस्ट्रॉयर

  • नाम ही बताता है “गुड़ को मारने वाला” यानी शुगर को खत्म करने वाला
  • जब इसकी फ्रेश पत्तियाँ चबाई जाती हैं तो मीठा स्वाद गायब हो जाता है।
  • इसमें जिमनेमिक एसिड्स होते हैं, जो ग्लूकोज़ के अब्सॉर्प्शन को धीमा करते हैं
    और पैंक्रियाज़ को इंसुलिन बनाने के लिए एक्टिवेट करते हैं।
  • स्टडीज़ में 3 महीने तक गुड़मार यूज़ करने पर फास्टिंग शुगर 26 mg तक कम हुई HbA1c में 1% तक गिरावट देखी गई।

उपयोग विधि

  • सुबह या लंच से पहले 2–3 फ्रेश पत्ते चबाएं
  • आधा से 1 टीस्पून पाउडर गर्म पानी में मिलाकर खाली पेट लें।
  • 5–7 पत्ते एक कप पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पिएं

 सावधानी – अगर आप डायबिटीज की दवाइयां लेते हैं,
तो शुगर मॉनिटर करते रहें, क्योंकि शुगर लो हो सकती है।

 2. करी पत्ता – स्वाद और इलाज दोनों

  • यह सिर्फ फ्लेवर नहीं, एक फंक्शनल फूड है।
  • डाइजेशन को इंप्रूव करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है,
    और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।
  • स्टार्च को ग्लूकोज़ में बदलने की प्रोसेस को स्लो करता है

उपयोग विधि

  • सुबह खाली पेट 8–10 पत्ते चबाएं
  • 1 टीस्पून पाउडर गर्म पानी में मिलाकर लें।
  • 10–12 पत्ते डेढ़ कप पानी में उबालकर ड्रिंक की तरह पिएं
  • सब्ज़ी, दाल, चटनी या स्मूदी में फ्रेश पत्ते मिलाएं

🍃 3. नीम – डायबिटीज का कड़वा लेकिन असरदार इलाज

  • नीम के कंपाउंड्स सेल्स के इंसुलिन रिसेप्टर्स को एक्टिव करते हैं,
    जिससे इंसुलिन की ताकत बढ़ती है और ब्लड शुगर कम होती है।
  • डायबिटीज की कॉम्प्लिकेशंस जैसे जख्म भरने में देर,
    स्किन इंफेक्शन और वीक इम्यूनिटी में मददगार।

उपयोग विधि

  • सुबह खाली पेट 4–5 पत्ते चबाएं
  • आधा टीस्पून पाउडर गर्म पानी के साथ लें।
  • 10 पत्ते दो कप पानी में उबालकर आधा होने पर चाय की तरह पिएं

 तीनों को साथ कैसे लें

  • सुबह खाली पेट 8–10 करी पत्ते चबाएं।
  • 15–20 मिनट बाद 4–5 नीम पत्ते लें।
  • दोपहर के खाने से 10 मिनट पहले 2–3 गुड़मार पत्ते चबाएं।
  • चाहें तो तीनों को मिलाकर काढ़ा बनाएं – 5 करी पत्ते + 3 नीम पत्ते + 3 गुड़मार पत्ते 2 कप पानी में उबालें, 1 कप बचने पर छानकर पिएं।
  • चाहें तो थोड़ी दालचीनी या तुलसी भी मिला सकते हैं।

 दिन में सिर्फ एक बार ही लें, वरना कड़वाहट या एसिडिटी हो सकती है।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है।
कोई भी उपाय शुरू करने से पहले अपने
डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

0/Post a Comment/Comments