Viral Video: 1000 फीट गहरे बोरहोल में भेजा गया कैमरा.. अंदर का नजारा देख हैरान हुए लोग!

हम जिस धरती पर रहते हैं, उससे जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. ऐसे में कहीं पर कच्चे तेल जैसा खजाना मिल जाता है, तो कहीं पर हजारों साल पुरानी इंसानी अवशेष और संस्कृति के बारे में पता चलता है. कहीं, जमीन के अंदर धधकता लावा नजर आता है, तो कहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों में उपयोग किए जाने वाले लिथियम का भंडार मिलता है. लेकिन हम कितना भी अपनी धरती के बारे में जानें, वो असल में पर्याप्त नहीं. इसलिए हमें अक्सर अन्य ग्रहों की तरह अपनी धरती के बारे में भी चौंकाने वाली चीजों के बारे में पता चलता रहता है. धरती की गहराई में क्या-क्या छुपा है, आज तक वैज्ञानिक पूरी तरह पता नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में कई लोग धरती के अंदर का नजारा भी देखना चाहते हैं. ऐसे ही कुछ लोग धरती की गहराई में छुपे रहस्यों के बारे में जानने के लिए बोरवेल के अंदर कैमरा गिरा दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धरती के अंदर क्या है यह दिखाने के लिए एक आदमी 1,000 फुट गहरे बोरवेल में एक GoPro कैमरा भेजता है. बोरवेल का पाइप एक फीट से थोड़ा कम चौड़ा है, लेकिन उसमें इंसान का सिर बड़े आराम घुस जाता है. ऐसे में शख्स ने रस्सी में बांधकर कैमरे को अंदर डाला. फिर वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट आउटऑफ माइंड एक्सपेरिमेंट (@outofmindexperiment) पर शेयर किया गया है. कुछ ही दिनों में इसे तीन करोड़ 92 लाख से ज्यादा व्यूज और 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. लेकिन बोरहोल में कैमरा उतारने से पहले उस व्यक्ति ने कुछ सावधानियां बरतीं. सबसे पहले इस शख्स ने कैमरे को एक प्लास्टिक बॉक्स में रखा. चूंकि धरती के अंदर अंधेरा है, इसलिए वह एक टॉर्च जलाता है और उसे कैमरा बॉक्स के साथ एक कवर में पैक कर देता है.

OUT OF MIND on Instagram: "Camera In Deep Earth 1000 Feet"
1M likes, 3,930 comments - outofmindexperiment on June 14, 2024: "Camera In Deep Earth 1000 Feet".

रस्सी से बंधे हुए कैमरे को यह शख्स धीरे-धीरे नीचे डालता है. कैमरा जैसे-जैसे अंदर जाता है, वैसे-वैसे बोरवेल के अंदर का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. थोड़ी और गहराई में जाने के बाद कैमरा जमीन में पानी और चट्टानों को रिकॉर्ड करता है. इसके बाद पानी के अंदर भी कैमरा जाता है, तो कई चीजें नजर आने लगती हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि 200 फीट के आसपास की गहराई तक ही कैमरा गया, उसके बाद शख्स ने शायद डर से कैमरे को ऊपर खींच लिया. यानी कि 800 फीट की गहराई अभी भी अधूरी रह गई. शायद इस शख्स को कैमरे के खराब होने का डर सताने लगा. लेकिन 200 फीट की गहराई में भी पाइप, पत्थर, घास और पानी सबकुछ रिकॉर्ड हो गया. कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि लोहे की पाइप ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन उसके बाद पत्थर और पानी दिखने लगते हैं.

गहराई में एक जगह पर पत्थर की बनावट भी अजीब है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि ये वीडियो बहुत अच्छा है. लेकिन छोटे जानवर और बच्चे इस बोरवेल पाइप से नीचे गिर सकते हैं, इसे बंद कर देना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 1000 फीट गहरे बोरवेल में कैमरे को और गहराई तक ले जाना चाहिए. ऐसा करने से ही पता चलेगा कि अगर हम जमीन के अंदर जाएंगे, तो और क्या देखने को मिल सकता है. दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आप कैमरे को 2 हजार फीट से भी नीचे भेजो, मुझे देखना है कि पाताल लोक कैसा नजर आता है.

0/Post a Comment/Comments