VIDEO: यूपी पुलिस के कैमरे में कैद हुई 'भूतनी', रोज रात महिला की चीख से डरे हैं लोग, जांच के आदेश


यूपी के अमेठी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरी गांव के लोग पिछले कुछ दिनों से अजब डर के साये में जी रहे हैं। यहां पास ही स्थित जंगल से रोज किसी महिला के रोने और चीखने की आवाज आ रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंचीं निरीक्षण और पड़ताल की तो किसी महिला की रोने की आवाज सुनाई देने लगी। सामने से तो कुछ नहीं दिखा लेकिन वहां कराई गई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी ने हैरान कर दिया। कैमरे में एक महिला की तस्वीर कैद हो गई। पारदर्शी महिला की फोटो देख पुलिस वालों में भी हड़कंप मच गया। सीओ ने अब मामले की जांच शुरू कराई है। एलआईयू को लगाया गया है।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ही जंगल है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले रात में जंगल से एक महिला के रोने की आवाज सुनी। फिर यह आवाज रोज आने लगी। इससे ग्रामीण दहशत में आने लगे। पहले अपनी तरफ से खोजबीन की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ग्राम प्रधान ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और वीडियो और फोटो खींचकर लौट गई।

yogesh hindustani (@yogeshhindustan) on X
अमेठी में एक स्कूल के पास स्थित जंगल से रोज रात किसी महिला के रोने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई तो हैरान रह गई। सामने से कुछ नहीं दिखा लेकिन कैमरे में एक पारदर्शी महिला की तस्वीर कैद हो गई है।

पुलिस ने खींची गई फोटो और वीडियो देखा तो दंग रह गई। एक फोटो में पारदर्शी महिला दिखाई दे रही थी। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। सीओ अमेठी लल्लन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जंगल में कांबिंग कराई जाएगी। फिलहाल एलआईयू मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार छानबीन के बावजूद उन्हें कोई महिला नहीं मिली। कुछ देर के लिए सामने दिखती है फिर गायब हो जाती है। पुलिस की तरफ से खीचीं गई फोटो में पारदर्शी महिला दिख रही है। इससे लोगों में पहले से ज्यादा डर और दहशत फैल गई है।

0/Post a Comment/Comments