Nail Clipper: नेल कटर में लगे होते हैं 2 चाकू... क्या आप जानते हैं इनका इस्तेमाल?

Nail Cutter Fact: नाखून काटने के लिए उपयोग किए जाने वाले नेल कटर के बीच में 2 अलग-अलग छोटे ब्लेड दिए जाते हैं। यह क्यों दिया गया है? क्या आप जानते हैं कि इनका उपयोग किस लिये किया जाता है?

एक नेल क्लिपर में दो ब्लेड जैसे अटैचमेंट होते हैं. हममें से ज्यादातर लोग नहीं जानते कि ये क्यों दिये जाते हैं? वैसे तो आपने तमाम कयास लगाए ही होंगे, लेकिन एक वजह जानकर पक्का आप हैरान रह जाएंगे.

दाँत साफ़ करना, नहाना और नाखून काटना हमारे दैनिक जीवन के महत्वपूर्ण कार्य हैं. इसी तरह नाखूनों को भी साफ रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि नाखूनों के जरिए ही कीटाणु सीधे हमारे मुंह के जरिए पेट तक पहुंचते हैं. इससे कई परेशानियां होती हैं. कभी-कभी यह कई बीमारियों का कारण बन जाता है.

अत्यधिक नाखून चबाने से हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस आपके मुंह से आपकी उंगलियों तक और आपके नाखूनों से आपके चेहरे तक फैल सकते हैं. इससे आपको संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. इस बुरी आदत से छुटकारा पाने के लिए कई लोग काफी कोशिश करते हैं पर आदत आसानी से नहीं जाती है.

नेल कटर का इस्तेमाल हम सिर्फ नाखून काटने के लिए करते हैं. हालांकि एक नेल क्लिपर में चाकू जैसे दो ब्लेड होते हैं. हममें से अधिकांश लोग नहीं जानते कि ऐसा क्यों है. इसके पीछे का एक महत्वपूर्ण कारण जानकर आप दंग रह जाएंगे.

नेल कटर के बीच में दो चाकू जैसी संरचनाएं हैं जिनका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जा सकता है. इस प्रकार के चाकू का उपयोग नाखून काटने और कई अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है.

नेल कटर में दो ब्लेड जुड़ने के बाद इसकी उपयोगिता काफी बढ़ जाती है. आप जहां भी जाएं इसे अपने साथ ले जा सकते हैं. क्योंकि यह बहुत छोटा है. कई उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है. इसका उपयोग काटने, ड्रिलिंग करने और बोतलों के ढक्कन खोलने के लिए किया जा सकता है.

हममें से अधिकांश लोगों के पास नाखूनों की सफाई के लिए एक तेज घुमावदार ब्लेड वाला नेल क्लिपर होता है. इसका काम यह छोटी-छोटी चीजों को संभालना होता है. इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल बोतल के ढक्कन खोलने के लिए भी किया जा सकता है.

0/Post a Comment/Comments