एक लड़के ने पिज्जा का ऑर्डर किया था, वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कालेज के बाहर बगीचे मे बैठा डिलेवरी बॉय का इंतेजार कर रहा था। डिलेवरी बॉय कालेज आ कर लड़के को फोन करने लगा, पर लड़का डिलेवरी बॉय को मूर्ख बनाने लगा जिससे ऑर्डर देने मे देर हो जाए और ऑर्डर वह मुफ्त मे ले ले।
आखिर बड़ी मसक्कत के बाद डिलेवरी बॉय लड़के तक पहुच गया, लड़के ने पिज्जा ले लिया और पैसे देने से माना करने लगा, डिलेवरी बॉय बहुत ही सीधा सा था और उसे देख कर समझ आ रहा था की उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं।
डिलेवरी बॉय लड़के के सामने गिड्गिड़ाने लगा, लेकिन लड़का पैसे नहीं दिया। इसके बाद डिलेवरी बॉय निराश होकर जाने लगा। तभी लड़की भी वहाँ आ गयी, लड़की बेहद ही खूबशूरत थी, लड़की ने डिलेवरी बॉय को नहीं देखा था, पर उसने डिलेवरी बॉय के गिड्गिड़ाने की आवाज सुनी थी, उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा की पैसे क्यो नहीं दे देते हो, इसकी औकात नहीं हैं की तुम इससे बात करो, पैसे इसके मुह मे मारो और इसे चलता करो। तभी डिलेवरी बॉय पलट कर लड़की की तरफ देखता हैं, दोनों की नजरे आपस मे टकराती हैं। एक खामोशी छा जाती हैं। लड़के ने जेब से 400 रूपय निकाले और लड़के की ओर फेक दिये, लड़का पैसे उठा कर चला जाता हैं तभी एसीडेंट की आवाज आती हैं, लड़का और लड़की एक्सीडेंट वाली जगह पर जाते हैं, ये डेलेवरी बॉय था, उसका एक्सीडेंट हो गया था। और वो वही पर खत्म होगया था, एक लड़के ने वही पर कहा की ये तो बहुत ही अच्छा लड़का था, बेचारा अपनी बहन को कालेज मे पढ़ाने के लिए नौकरी करता था, इसकी बहन इसी कालेज मे पढ़ती हैं।
लड़के की गर्लफ्रेंड का रो-रो के बुरा हाल हो गया था, क्योंकि डिलेवरी बॉय की बहन और कोई नहीं वही थी। कहते हैं की वो उस दिन के बाद पागल हो गई थी।
Post a Comment