एक आदमी प्रसन्न मुद्रा में घर आया। घरवाली ने पूछा आज तो बड़े खुश हैं क्या बात है? कहने लगा कि मैं आज शर्त जीत गया। पत्नी ने कहा कि क्या शर्त लगाई थी?


एक आदमी प्रसन्न मुद्रा में घर आया। घरवाली ने पूछा आज तो बड़े खुश हैं क्या बात है? कहने लगा कि मैं आज शर्त जीत गया। पत्नी ने कहा कि क्या शर्त लगाई थी?

आदमी बोला - वो पड़ोसी रामफल कह रहा था कि बकरी के दो थन होते हैं जबकि मैं कह रहा था कि नहीं बकरी के तीन थन होते हैं। और आखिर में मैं जीत गया।

घरवाली हंसते हुए बोली - अरे बकरी के तो दो ही थन होते हैं ये तो सबको पता है।

आदमी बोला - नहीं भाग्यवान दो नहीं तीन थन होते हैं। मान जा

घरवाली बोली - ऐसे कैसे मान जाऊं? सच को झूठ और झूठ को सच कैसे कह दूं।

आदमी बोला - तो बात पक्की है तू नहीं मानेगी?

घरवाली - नहीं मैं नहीं मानूं! बकरी के तो दो ही थन होते हैं।

उस आदमी ने घरवाली को पीटना शुरू कर दिया दो चार थप्पड़ मारते ही वो बोली हां मान गई कि बकरी के दो नहीं तीन थन होते हैं।

आदमी बोला - पक्का मान गई ना?

घरवाली बोली - हां पक्का मान गई।

आदमी बोला - वो रामफल भी ऐसे ही माना था।

0/Post a Comment/Comments