हमारे देश कई तरह के ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों में करते हैं जिससे उन्हें काफी फायदा भी होता है दरअसल हम बात कर रहे हैं कदम्ब के पेड़ की ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं. कदम्ब के फल पत्ते तना छाल का शरीर में विभिन्न रोगों को दूर करने में प्रयोग किया जाता है.
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने बताया कदम्ब एक ऐसा फल है जो कई प्रकार के विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं जो हमें डायबिटीज खांसी जुकाम आंखों का दर्द मुंह की बदबू पायरिया पेशाब संबंधित कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.
डायबिटीज की बीमारी में कदम्ब के फल में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कदम्ब की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ मिलता है और साथ ही इसके फल का सेवन करने से काफी फायदा होता है
खांसी की समस्या है जैसे किसी को लंबे समय से खाँसी से राहत नहीं मिल रहा है तो कदम्ब की छाल और पत्तों का काढ़ा बनाकर<br />दिन में दो बार पीने से खांसी जैसी समस्या दूर हो जाती है
पेशाब संबंधी बीमारी है जैसे पेशाब करते वक्त दर्द होना, जलन होना या रुक-रुक कर पेशाब आने जैसी समस्या होती है तो कदम्ब का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके साथ विदारीकंद, कदंब छाल तथा ताड़ फल के पेस्ट एवं काढ़े में पकाए हुए दूध एवं घी को 5-10 मिली की मात्रा में सेवन करने से पेशाब में दर्द सहित मूत्र त्याग में लाभ होता है.
मुंह के छाले वह बदबू की समस्या में कदम्ब के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुँह की बदबू और पाइरिया आदि बीमारियों में फायदा पहुँचता है और मुंह के छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं
अगर आंख में दर्द की समस्या तो वहां पर कदम्ब के तने के छाल को पीस-छानकर उसके रस को निकाल कर आँखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आँखों का दर्द कम होता है.
Post a Comment