करौंदे में विटामिन सी, बी और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होने के चलते यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में सहायक साबित हो सकते हैं. करौंदा पेट के लिए भी अच्छा होता है.
निखिल स्वामी/ बीकानेर:- इन दिनों सीजन के अनुसार बाजार में सब्जियां आ रही हैं. ऐसे में एक ऐसी खट्टी और तीखी सब्जी आई है, जिसकी बाजार में काफी डिमांड है. हम करुंदा यानी करौंदे सब्जी की बात कर रहे हैं. इस सब्जी को लोग छौंक लगाकर पकाया जाता है. इन्हें साइड डिश की तरह या रोटी सब्जी के साथ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए खाया जाता है. करौंदे से अचार भी तैयार किया जाता है. यह तीखे भी होते हैं और खट्टे भी होते हैं और हरी मिर्च के साथ छौंककर खाने पर बड़ी-बड़ी फाइव स्टार होटल की डिशेज को भी टक्कर देते हैं. यह लाल और हरा होता है.
सिर्फ दो से तीन महीने उपलब्ध
दुकानदार श्याम तंवर ने लोकल 18 को बताया कि यह करुंदा सब्जी बारिश के मौसम में यानी दो से तीन माह तक सीजन रहता है. बाजार में 80 रुपए किलो बिकने वाले करुंदा से सब्जी और आचार भी बनता है. बाजार में इस सब्जी की काफी डिमांड रहती है. इसका आचार पूरे सालभर तक खराब नहीं होता है. इस सब्जी की खेती राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी होती है.
ये है करौंदे के आयुर्वेदिक फायदे
आयुर्वेदिक डॉक्टर निधि मिश्रा ने Local18 को बताया कि करौंदे में विटामिन सी, बी और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होने के चलते यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में सहायक साबित हो सकते हैं. करौंदा पेट के लिए भी अच्छा होता है. करौंदे पाचन को बेहतर करता है. इनमें पेक्टिन पाया जाता है, जो एक सोल्यूबल फाइबर है. ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए भी करौंदे खाए जा सकते हैं. करौंदे का सेवन शरीर में इंफ्लेशन होने से बचाता है. बेरी फैमिली का होने के चलते करौंदे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अत्यधिक मात्रा में होते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं. करौंदे में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है. मैग्नीशियम होने के चलते करौंदे स्ट्रेस कम करने में भी सहायक होते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. sabkuchgyan.com किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Post a Comment