फोन पर बात कर रही थी लड़की, तभी गलती से चबा लिया ये फूल, तड़प-तड़पकर चली गई जान, जानिए सब कुछ!


कई बार हम जब फोन पर बातें करते हैं, तो उसमें इतना खो जाते हैं कि हम क्या करने लगते हैं, उसके ऊपर हमारा ध्यान ही नहीं होता. कई बार हम इधर-उधर टहलने लगते हैं, या आसपास रखी किसी चीज को छूने लगते हैं. कलम पड़ा हो तो कागज पर चित्र बनाने लगते हैं. इसी तरह केरल की एक लड़की घर के बगीचे में टहल-टहलकर परिवारवालों से बातें कर रही थी. वो उसमें इतना डूब गई कि उसे होश ही नहीं रहा कि उसने कब एक फूल तोड़ लिया और उसे चबाने के लिए मुंह (Girl died after eating chewing arali flower) में डाल लिया. फूल की चंद बूंदें उसके पेट में चली गई, और इस वजह से उसकी मौत हो गई!

जी हां, आप ये जानकर हैरान हो रहे होंगे कि एक फूल की चंद बूंदों के कारण किसी की जान कैसे जा सकती है! दरअसल, ये कोई ऐसा-वैसा फूल नहीं, बेहद जहरीला फूल था, जिसका नाम अरली (Oleander) का फूल है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस न्यूज वेबसाइट के अनुसार 24 साल की सूर्या सुरेंदरन (Soorya Surendran) केरल के अलापुझा जिले में रहती थी. ब्रिटेन में उसकी नर्स की नौकरी लगी थी. वहां जाने के लिए वो रविवार को कोच्ची एयरपोर्ट पर पहुंची थी. पर अचानक ही वो वहां बेहोश हो गई.

गलती से चबा लिया फूल
अंगमाली शहर में उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया. पर सोमवार को उसकी मौत हो गई. अलापुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका पोस्ट मॉर्टेम चल रहा है. हरिपद स्टेशन हाउस अफसर के. अभिलाषकुमार के अनुसार लड़की की मौत अरली का फूल चबाने से हुई है. लड़की ने मरने से पहले अपने परिवार और डॉक्टरों को अस्पताल में बताया था कि रविवार सुबह, जब वो घर पर थी, तब अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन पर बात कर रही थी और अपनी यात्रा के बारे में बता रही थी. वो बगीचे में थी तभी उसका ध्यान नहीं गया और उसने एक फूल की पत्ती को चबा लिया. तुरंत उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने फूल की पत्ती को थूक दिया. पर उस दौरान फूल की चंद बूंदें उसके पेट में जा चुकी थीं.

चंद बूंदों ने ले ली जान
डॉक्टरों ने कहा कि उसके खून में कुछ जहरीले पदार्थ थे, पर फूल का कोई भी हिस्सा पेट में नहीं मिला. इसके साथ ही लड़की और उसके माता-पिता का सपना भी चूर-चूर हो गया. उसने बीएससी नर्सिंग में काफी अच्छे अंक प्राप्त किए थे. डॉ. बेनिल कोटाक्कल का कहना है कि इस फूल में एल्कलॉइड होते हैं, जो सीधे इंसान के दिल पर असर करते हैं. ये बात लोगों को हैरान कर रही है कि कोई फूल इतना जहरीला हो सकता है कि किसी की जान ले ले!

0/Post a Comment/Comments