हवस और 5 हजार के कर्ज ने ली विधवा की जान! शर्त ठुकराने पर जलाया, लेकिन मरते-मरते ऐसे लिया बदला, हैरान रह गया आरोपी

 

गुजरात के पाटन जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी की रूह कँपा दी। अपने दो मासूम बच्चों को पालने के लिए सब्जी का ठेला चलाने वाली 35 वर्षीय विधवा पिंकीबेन पटनी एक सूदखोर की हवस और मामूली से कर्ज की शिकार हो गईं। आरोपी सूदखोर बाबूभाई रावल ने सिर्फ 5,000 रुपये के कर्ज को बहाना बनाकर विधवा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पिंकीबेन ने इस घिनौनी शर्त को ठुकरा दिया, तो बाबूभाई ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग की लपटों में घिरी मासूम विधवा ने जान बचाने के लिए सड़क पर भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस संघर्ष के दौरान बाबूभाई भी आग की चपेट में आ गया और वह 40 फीसदी तक झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसी पिंकीबेन को धारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दर्दनाक मौत को गले लगा लिया। इस वारदात ने उनके दो बच्चों को अनाथ कर दिया है।

हालांकि, महिला ने मरने से पहले पुलिस को अपना पूरा बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) देकर आरोपी को बचने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पाटन पुलिस ने तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, झुलसा हुआ आरोपी बाबूभाई अस्पताल में पुलिस की हिरासत में इलाज करा रहा है, और उसके ठीक होते ही उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।

0/Post a Comment/Comments