खाने में देकर किया नशीला पदार्थ, फिर खेत में बुलाए 3 और दरिंदे! ट्रैक्टर किराए का बदला चुकाने गई मासूम की इज्जत


महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। यहां एक किसान अपने ट्रैक्टर का किराया समय पर नहीं चुका पाया, तो हैवानों ने उसकी पत्नी को निशाना बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पूरा मामला जलगांव जिले के फत्तेपुर गांव का है। 30 वर्षीय पीड़िता के पति ने कुछ महीने पहले एक परिचित से खेती के लिए ट्रैक्टर किराए पर लिया था। कुछ हफ्ते पहले ट्रैक्टर मालिक ने उनसे कहा कि पिछले कुछ महीनों का किराया बढ़कर 1 लाख रुपये हो गया है और उसे तुरंत चुकाने को कहा।

जब पीड़िता के पति ने यह भारी राशि नहीं चुका पाया, तो ट्रैक्टर मालिक गुस्से में उनके खेत पर पहुंचा। घटना वाले दिन पीड़िता के पति खेत पर नहीं थे। आरोपी ने महिला को कुछ खाने की चीज़ दी, जिसे खाने के बाद उसे बेचैनी और चक्कर महसूस होने लगे। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर मालिक ने अपने तीन अन्य साथियों को खेत पर बुलाया और सभी ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बेहद दर्दनाक बात यह है कि यह घटना कुछ सप्ताह पहले हुई थी, लेकिन आरोपियों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के चलते पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और गुरुवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

0/Post a Comment/Comments