नशे में खरीद लिया 105 रुपये का 'घर', वो भी ऑनलाइन! अंदर का नज़ारा देखा, तो फटी रह जाएंगी आंखें ...


कहां लोग आलीशान घर बनवाने के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी अंधाधुन पैसा कमाने में जुटे रहते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास इतनी बेहतरीन क्रिएटिविटी होती है कि वो सस्ती से सस्ती जगह को कमाल का बना देते हैं. एक ऐसे ही शख्स के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जिसने महज 105 रुपये में अपने लिए 'घर' खरीद लिया.

आपसे अलग कोई कहे कि उसने 105 रुपये का घर खरीदा है, तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे. हालांकि इंग्लैंड के डर्बीशायर में रहने वाले एक शख्स ने ऐसा ही किया और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. अपनी पत्नी के साथ वो इस अनोखे घर में रहता है.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक बॉब कैंपबेल और उनकी पत्नी कैरोल एन इतने सस्ते, किफायती और दिलचस्प घर में रहते हैं, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि इसका स्ट्रक्चर सिर्फ 105 रुपये का है. बॉब खुद बताते हैं कि उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट ईबे पर इस घर को नशे की हालत में पसंद किया था.

महज 1 पाउंड यानि 105 रुपये देकर उन्होंने दरअसल एक ग्रेन सिलो यानि अनाज को रखने के लिए बनाया जाने वाला बड़ा ड्रम खरीदा था. जिसे कपल ने मिलकर अपना घर बना लिया. इस काम में उन्हें 6 साल लगे और 4 लाख रुपये से थोड़े ज्यादा पैसे भी.

पुरानी बोतलों और पैलेट्स का इस्तेमाल करके दीवारें बनाई गई हैं. किचन में अवन, हॉब, केतली, सिंक जैसी सारी चीज़ें हैं. सोने के लिए ऊपर की ओर सीढ़ियों से जाकर बेड मिलता है. सीढ़ी ज़रूरत पड़ने पर नीचे लाई जा सकती है.

Living Big in a Tiny House से बात करते हुए कपल ने पताया कि पत्नी कैरोल को ये आइडिया पहले पसंद नहीं आया था लेकिन पिछले 5 साल से वे प्रकृति के बीच में गुंबद जैसे अपने घर में रह रहे हैं. उन्होंने आसपास के इलाके में पेड़-पौधे और एक तालाब भी बना लिया है.

पहले वो इसे एक कलाकृति की तरह रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे घर बना लिया, जो सिर्फ 4 मीटर ऊंचा और 4 मीटर की गोलाई में है. यहां पर चीज़ें भी दिलचस्प हैं. पुरानी गैस बॉटल से फायरप्लेस, डाइनिंग टेबल के लिए सीमेंट से बना एक टुकड़ा रखा गया है.

पुरानी बोतलों और पैलेट्स का इस्तेमाल करके दीवारें बनाई गई हैं. किचन में अवन, हॉब, केतली, सिंक जैसी सारी चीज़ें हैं. सोने के लिए ऊपर की ओर सीढ़ियों से जाकर बेड मिलता है. सीढ़ी ज़रूरत पड़ने पर नीचे लाई जा सकती है.

0/Post a Comment/Comments