लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको के पश्चिमी राज्य नायरिट में नई सीवर लाइन डालने के लिए बीते दिनों खुदाई शुरू हुई थी. तकरीबन 4 किलोमीटर तक खुदाई हो जाने के बाद मजदूर जब पोज़ो डी इबारा में खुदाई करने लगे, तो हैरान करने वाली घटना सामने आई. खुदाई के दौरान अंदर से अचानक कंकाल निकलने लगा. पहले तो मजदूरों को लगा कि शायद एक या दो होगा. किसी जानवर का भी हो सकता है, लेकिन कुछ ही देर में वे तब डर गए, जब कंकालों का जखीरा नजर आने लगा.
मजदूर काम छोड़कर पीछे हट गए. क्यों कंकाल इंसानी हड्डियों की तरह नजर आ रहे थे. तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. पुरातत्वविद बुलाए गए. पता चला कि ये सच में इंसानी हड्डियों के कंकाल हैं. इनमें जांघ की हड्डियां, निचले पैर की हड्डियां, सात खोपड़ियां और सीने की कई हड्डियां थीं. साइंटिस्ट भी यह देखकर हैरान रह गए कि बीच शहर इस तरह की चीज कैसे मिली. क्योंकि इससे पहले कभी इस जगह के बारे में कोई ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं था. हड्डियों के साथ सिरेमिक के तमाम बर्तन और कुछ मूर्तियां भी पाई गईं.
Post a Comment