कल रात मैं रेलवे स्टेशन के बाहर चाय पी रहा था। तभी एक लड़की जल्दी-जल्दी एक छोटे से फोटो स्टूडियो में घुसी।
दुकानदार उसे देखते ही बोला —
फिर वही चाहिए क्या?
लड़की ने इधर-उधर देखा और धीरे से कहा —
हाँ… लेकिन इस बार साफ़ और लंबा होना चाहिए।
अब मेरा दिमाग अलग ही दिशा में भाग चुका था
दुकानदार बोला —
पिछली बार तो तुमने कहा था जल्दी खत्म हो गया।
लड़की थोड़ा परेशान होकर बोली —
हां और घरवालों को शक भी हो गया था।
मैं चाय छोड़कर पूरी बात सुनने लगा
फिर दुकानदार अंदर गया और एक काला सा रोल निकालकर लाया।
लड़की ने तुरंत पैसे दिए और जाते-जाते बोली —
आज ही project submit करना है… रातभर print निकालने पड़ेंगे।
तब समझ आया…
वो किसी secret चीज़ की नहीं
Printer Ink Roll की बात कर रही थी
Post a Comment