फिटकरी में हल्दी मिलाकर लगाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से|
फिटकरी में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे?
फिटकरी और हल्दी, हमारे घरों में आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली चीजें हैं। कई लोग फिटकरी को आफ्टर शेव के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वहीं, हल्दी का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। इन दोनों का प्रयोग आमतौर पर अलग-अलग किया जाता है। लेकिन क्या आप फिटकरी में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, फिटकरी और हल्दी का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसके मिश्रण का इस्तेमाल शरीर से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं फिटकरी में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से
दांत के दर्द को दूर करे
दांत के दर्द से राहत पाने के लिए फिटकरी और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी के पानी के हल्दी और नमक मिलाकर मुंह में भरें और कुल्ला करें। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिल सकता है।
घाव भरने में मददगार
स्किन कट-फट जाने पर या चोट लगने पर फिटकरी और हल्दी का लेप लगाने से घाव जल्दी भरने में मदद मिल सकती है। साथ ही, स्किन को इंफेक्शन से बचाए रखने में भी मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर घाव ज्यादा गहरा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खांसी से आराम दिलाए
फिटकरी और हल्दी का मिश्रण दमा और खांसी की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार होता है। दरअसल, फिटकरी में एल्यूमीनियम पोटैशियम सल्फेट होता है, जो खांसी में लाभ पहुंचाता है। फिटकरी के पानी में हल्दी मिलाकर गरारे करने से छाती में जमा बलगम बाहर निकल जाता है और खांसी भी कम होती है।
त्वचा में निखार लाए
फिटकरी और हल्दी का मिश्रण त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झुर्रियों और झाइयों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस मिश्रण को नियमित रूप से लगाने से त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग दिखती है।
यूरिन इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाए
फिटकरी और हल्दी का मिश्रण यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप फिटकरी के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इससे अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करें। इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन से राहत मिल सकती है।
Post a Comment