झारखंड के हजारीबाग में मानसून का आगमन हो चुका है. मानसून के आगमन के साथ बाजार में फल देखने को मिल रहे हैं. यह फल साल में केवल 1 से लेकर 2 महीने ही मिल पाते हैं. जिस कारण से लोग ने खाना ज्यादा पसंद करते हैं. हजारीबाग के बाजार में इन दोनों बढहल का फल आ चुका है. जिसे लोग खूब पसन्द कर रहे है.
बेढंग आकर का बढहल जितना खाने में स्वादिष्ट है, उतना ही इसके गुण है. इसके गुणों के कारण से ही घर के बड़े बुजुर्ग से लेकर आयुर्वेद के डॉक्टर इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. इस संबंध में हजारीबाग के जिला आयुष पदाधिकारी श्याम नंदन तिवारी बताते हैं कि बढ़हल का फल प्रकृति का दिया हुआ एक उपहार है. इसके सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के फ़ायदे पहुंचते है.
उन्होंने आगे बताया की बढ़हल के फल में प्रमुख रूप से केराटिन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम आदि गुण पाए जाते हैं. इस फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण है. साथ ही यह विटामिन का भंडार है
उन्होंने आगे बताया कि इसके लगातार सेवन करने से शरीर में रक्त बढ़ता है. साथ ही ये लीवर और आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. जिन लोगों के आंखों से पानी आता है. इसके सेवन मात्रा से आंख से पानी आना बंद हो जाता है.
डॉ.श्याम नंदन तिवारी यह बताते हैं कि आज के समय में तनाव कई लोगो पर हावी है. ऐसे में बढ़हल का फल सेवन करने से तनाव कम होता है. बाजार में जब तक मिले तब तक इसका सेवन करना चाहिए लेकिन रोजाना एक से अधिक फल न खाएं इससे कब्ज की समस्या आ सकती है.
Post a Comment