इंस्टाग्राम यूजर @ghumakkadlaali एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर और आम लोगों से बात कर के उनके वीडियोज बनाती हैं. हाल ही में वो एक गांव में घूमने निकलीं और अचानक एक घर (2 floor Kachcha house viral video) में पहुंच गईं. उन्होंने अपने इस अनुभव का वीडियो पोस्ट किया है.
आज के समय में इंसान कंक्रीट के जंगलों में जितना रह ले, पर उसे आसान जिंदगी और अच्छे लोग गांव में ही मिलते हैं. गांव में भले ही लोगों के घर कच्चे होते हैं, मगर वो शहरी लोगों से ज्यादा उदार होते हैं. आजकल शहरों की तरह गांवों में भी पक्के मकान बनते जा रहे हैं. इस वजह से लोगों को नहीं पता होता कि मिट्टी के घर के अंदर का लुक कैसा होता है और क्या खासियत होती है. हाल ही में एक शहरी लड़की (2 floor mud house in village viral video) जब गांव में घूमने गई, तो उसने एक अनोखे मिट्टी के घर को देखा, जिसके अंदर जाते ही उसके होश उड़ गए. वो अंदर पानी मांगने गई थी, पर वो अंदर का नजारा देखकर अपनी उत्सुकता को नहीं रोक पाई जो उसके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है.
इंस्टाग्राम यूजर @ghumakkadlaali एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर और आम लोगों से बात कर के उनके वीडियोज बनाती हैं. हाल ही में वो एक गांव में घूमने निकलीं और अचानक एक घर (Girl get inside mud house shocked) में पहुंच गईं. उन्होंने अपने इस अनुभव का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने हैशटैग में खजुराहो, मध्य प्रदेश लिखा है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वहीं का गांव है.
Video link 👇
https://www.instagram.com/reel/C8vk5f9PNdG/?igsh=MWZ6d3M1YWpzYnp1aA==
दो फ्लोर का कच्चा मकान
लड़की गांव घूमने निकली थी, जब अचानक उसे प्यास लगी. तभी उसे एक मिट्टी से बना कच्चा घर दिखा. जब वो वहां गई तो उसे एक महिला मिली. महिला ने उसे पानी पिलाया. लड़की को घर इतना अच्छा लगा कि उसने अंदर से एक बार देखने की फरमाइश कर दी. फिर क्या था, सबसे पहले उसे अपने कद से छोटे कद के दरवाजे से अंदर घुसना पड़ा. किचन में घुसकर उसे लगा था कि घर उतना ही बड़ा होगा. मगर जैसे ही वो अंदर घुसी तो उसे कमरे दिखे और ऊपर जाने वाली सीढ़ी नजर आई. तब जाकर उसे पता चला कि वो घर 2 मंजिला था. लड़की ये देखकर बहुत हैरान हो गई कि मिट्टी का घर भी 2 मंजिल का हो सकता है! उसने बताया कि घर के बाहर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मिट्टी के घर का तापम 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था.

Post a Comment