लोग कहते थे वो गरीब है, लेकिन शादी की पहली रात पर उसकी एक बात ने मुझे दुनिया की सबसे अमीर लड़की बना दिया।
शादी से पहले हर कोई मुझे यही समझाता था कि आरव मेरे लिए सही नहीं है। लोग कहते थे कि उसके पास न अपना घर है, न बड़ी नौकरी, और न ही कोई खास दौलत। रिश्तेदार मुझे देखकर अफसोस जताते और कहते बेचारी लड़की इसकी जिंदगी तो मुश्किलों में कटेगी।
सच कहू तो मैं भी डरती थी लेकिन जब पहली बार आरव से मिली उसकी सादगी और विनम्रता ने मेरे दिल को छू लिया उसने सिर्फ इतना कहा अगर आप इस रिश्ते से खुश नहीं हैं तो बेझिझक मना कर सकती हैं। उसकी इस बात में ऐसा सम्मान था जो मुझे कहीं और नहीं मिला था।
शादी सादगी से हुई। न कोई बड़ा समारोह था, न दिखावा लेकिन असली पल तो नए जीवन की पहली रात को आया। मैं भविष्य की चिंता में चुप बैठी थी। तभी आरव ने मेरा हाथ पकड़कर कहा मैं गरीब जरूर हू लेकिन तुम्हें कभी रोने नहीं दूँगा। शायद मैं तुम्हें महंगे तोहफे न दे पाऊं लेकिन हर दिन तुम्हारा सम्मान करूंगा और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा
उसकी आँखों में सच्चाई थी। उस पल मुझे लगा कि जिसके पास इतना बड़ा दिल हो वह गरीब कैसे हो सकता है?
शादी के बाद जिंदगी आसान नहीं थी। हम छोटे से किराए के कमरे में रहते थे। कभी पैसों की कमी होती कभी जरूरतें अधूरी रह जातीं। लेकिन आरव का प्यार और परवाह कभी कम नहीं हुई। वह मेरी मुस्कान के लिए अपनी खुशियाँ तक कुर्बान कर देता था।
समय बीतता गया। उसकी मेहनत रंग लाई, अच्छी नौकरी मिली और हमारी जिंदगी बदलने लगी। आज हमारे पास घर है, परिवार है और हर वह खुशी है जिसकी हमने कभी कल्पना की थी।
लेकिन मुझे उस पर आज गर्व नहीं है, तब हुआ था जब उसके पास कुछ भी नहीं था। क्योंकि मैंने अपनी आँखों से देखा है कि असली अमीरी बैंक बैलेंस में नहीं, बल्कि उस इंसान के दिल में होती है जो हर हाल में आपका साथ निभाए।
कभी-कभी जिंदगी का सबसे बड़ा खजाना कोई अमीर इंसान नहीं, बल्कि एक सच्चा और वफादार साथी होता है।

Post a Comment