उत्तर प्रदेश से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां की राजधानी में अपने ही घर में लोग सुरक्षित नहीं हैं. पता नहीं कब कौन आप पर नजर रख रहा हो. आपके घर में हो सकता है कोई छेद हो और आपको जानकारी भी न हो. ये सुराख आपकी कमाई सारी इज्जत एक पल में नीलाम कर सकता है. जी हां, लखनऊ से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी अब थाने के चक्कर में लगा रहे हैं. आइए बताते हैं पूरा मामला…
छह करोड़ रुपये की रंगदारी
मामला लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने का है. यहां एक दंपत्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिससे उनकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया. 11 फरवरी की रात 11 बजे पति-पत्नी के पास अनजान नंबर से मैसेज आया. जैसे ही मैसेज खोला तो दंपत्ति की आंखें चकरा गई. मैसेज में एक वीडियो भेज कर 6 करोड़ रुपये मांगे गए थे.
फॉल्स सीलिंग में दिखा सुराख
दरअसल, इस वीडियो में पति-पत्नी बाथरूम में नहाते दिख रहे थे. ये वीडियो उनके घर के बाथरूम का ही था. जैसे ही वीडियो खोला तो दंपत्ति भागकर बाथरूम चेक करने गए. जांच करने पर बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में एक सुराख मिला. अज्ञात युवक दंपत्ति को लगातार फोन करके परेशान कर रहा है. उसने मैसेज में छह करोड़ रुपये लेकर गोमती नगर पहुंचने की बात कही है.
बर्बाद करने की धमकी
परेशान दंपत्ति पुलिस से मदद मांगने पहुंचा. दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि किसी ने बाथरूम में छिपे कैमरे से उनका नहाते हुए वीडियो बना लिया है. रकम गोमती नगर लाने को कहा है. अगर पैसे नहीं दिए तो बर्बाद करने की धमकी दी है. इस पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और जांच में जुट गई. फिलहाल, अज्ञात युवक का कुछ पता नहीं लगा है.

Post a Comment