मध्य प्रदेश के Gwalior से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को शर्मसार कर दिया। यहां एक युवक ने पहले कॉलेज छात्रा को प्यार और शादी के सपने दिखाए, फिर होटल में उसकी मांग में सिंदूर भरकर खुद को पति बताया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
पीड़िता 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा बताई जा रही है, जो ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में रहती है। जानकारी के मुताबिक, उसकी मुलाकात कुछ समय पहले Morena जिले के कैलारस निवासी अभिषेक जादौन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया और हमेशा साथ निभाने का वादा किया।
आरोप है कि युवक ने युवती को घूमने के बहाने Vrindavan ले गया, जहां दोनों एक होटल में कई दिनों तक रुके। वहीं आरोपी ने युवती की मांग में सिंदूर भरते हुए उसे अपनी पत्नी बताया और जल्द ही समाज के सामने शादी करने का भरोसा दिया। युवती ने उस पर पूरा विश्वास कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। वृंदावन से लौटने के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल गया और उसने उन्हीं फोटो व वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ग्वालियर के अलग-अलग होटलों में भी युवती का शारीरिक शोषण किया। जब युवती और उसके परिवार ने शादी की बात आगे बढ़ाने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि 20 अप्रैल को उसने युवती के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अभिषेक जादौन के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
Post a Comment