बांग्लादेश की 10 साल की बच्ची शहाना खातुम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
कारण इतना अजीब है कि सुनकर लोग हैरान रह गए…
बताया जा रहा है कि शहाना के चेहरे पर छोटी-छोटी गांठें उगने लगीं,
जो धीरे-धीरे पेड़ की टहनियों जैसी दिखाई देने लगीं।
डॉक्टर इस दुर्लभ बीमारी को “Tree Man Syndrome” कहते हैं।
यह इतनी रेयर बीमारी है कि पूरी दुनिया में इसके बहुत कम मामले सामने आए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इससे पहले यह बीमारी ज्यादातर पुरुषों में देखी गई थी,
लेकिन शहाना को दुनिया की पहली “Tree Girl” बताया जा रहा है।
फिलहाल ढाका में उसका इलाज चल रहा है और परिवार को उम्मीद है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बेहतर होगी।
यह कहानी सिर्फ एक बीमारी की नहीं,
बल्कि हिम्मत, संघर्ष और इंसानी जिंदगी के अनसुने सच की भी है।
क्या आपने पहले कभी ऐसी बीमारी के बारे में सुना था?
कॉमेंट में अपनी राय जरूर बताइए…

Post a Comment