सब्जी मंडी में बिक रही थी अजीबोगरीब चीज, लगा था सोने-चांदी सा दाम, हैरान रह गए लोग

मार्केटिंग की दुनिया में एक बात काफी मशहूर है. अगर आपको बेचने की कला आती है तो आप कोई भी चीज बेच सकते हैं. अगर आप इस कला में महारत हासिल नहीं किये हुए हैं तो चाहे कोई चीज कितनी ही अच्छी क्यों ना हो आप उसे बेच नहीं पाएंगे. मध्यप्रदेश के नीमच में लोग सब्जी मंडी में बिक रही एक ऐसी चीज देखकर हैरान रह गए, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. ना सिर्फ मंडी में ये चीज बिक रही थी, बल्कि उसके दाम ने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया था.

नीमच सब्जी मंडी में एक शख्स बोरे में अजीबोगरीब चीज लेकर बेचने आया. शख्स के बोरे में सूखे नींबू थे. जी हां, शख्स बाजार में सूखे नींबू के छिलके बेच रहा था. जिन छिलकों को इस्तेमाल के बाद हम फेंक देते हैं, उन्हें सुखाकर शख्स बेचने के लिए लाया था. ये छिलके यूं ही नहीं बेचे जा रहे थे. इसकी कीमत 82 सौ रुपए थी. यानी जिन छिलकों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं, वो यहां सोने-चांदी के भाव में बिक रही थी.

इस चीज में होता है इस्तेमाल
मंडी में इन छिलकों को बेचने आए शख्स को देख सभी हैरान रह गए. सबसे हैरानी तो इसकी कीमत जानकर हुई. हालांकि, आपको बात दें कि इन छिलकों की काफी डिमांड नजर आई और ये कुछ ही देर में बिक गए. ये छिलके नींबुओं के इस्तेमाल के बाद सुखाए जाते हैं. इसके बाद इन्हें मंडी में लाया जाता है. इन छिलकों के खरीददार फेस मास्क बनाने वाले लोग होते हैं. इन छिलकों से कई तरह के उबटन और लेप भी बनाए जाते हैं.

Instagram

हैरान रह गए लोग
जब मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोग हैरान रह गए. कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि मंडी में ये चीज भी बिकती है. इसकी कीमत ने भी सबको हैरान कर दिया. एक शख्स ने लिखा कि अगर उसने भी छिलके जमा किए होते तो वो भी मालामाल हो जाता. वहीं एक ने पूछा कि ये भाव प्रति किलो है या प्रति क्विंटल. आपको बता दें कि नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा किया जाता है. इससे कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. वही इन छिलकों को खरीदते हैं.

0/Post a Comment/Comments