पति से नहीं मिला प्यार, दोस्त ने दिया सहारा… लेकिन तलाक की बात होते ही उसने भी बदल लिया फैसला, लड़की की कहानी सुन लोग रह गए भावुक

 


मेरी शादी को 15 महीने हो चुके हैं। मेरा एक दोस्त था 3 साल से, जब मेरी सगाई हुई हम दोनों के बीच कुछ नहीं था। सगाई के बाद से उसने मुझे प्रपोज किया, तब तक देर हो चुकी थी और मेरी शादी तय थी। मैं किसी से कुछ कह नहीं सकती थी, इसलिए हमने शादी के लिए हाँ कर दी। जिससे शादी तय थी वह भी अजीब ही था, मुझे पसंद नहीं था। मैंने घर में बोला पर सबने मेरी सुनी नहीं और जबरदस्ती शादी करा दी। सबने कहा कि लड़का है बदल जाएगा, जिम्मेदारियाँ पड़ेंगी तो बहुत कुछ सीख जाएगा। सबने मुझे समझा-बुझाकर शादी करा दी।

शादी के बाद ससुराल में करीब 4 महीने रही हूँ। मैंने बहुत प्यार से ससुराल वालों को परिवार की तरह माना, लेकिन वे लोग मुझे अपना नहीं बना पाए। यहाँ तक कि मेरे पति भी शादी के दूसरे दिन से मुझसे बात करना छोड़ दिए। मैंने बहुत कोशिश की, पर वे वही करते थे जो उनकी मम्मी कहती थीं। मैंने बहुत समझाया कि ऐसा मत करो, लड़ाई भी हुई लेकिन कुछ भी सही नहीं हुआ। अंत में मैं मायके चली आई।

यहाँ आई तो बहुत डिस्टर्ब रहने लगी, तब मेरे उस दोस्त ने मुझे संभाला। उसने मुझसे बोला कि तुम तलाक ले लो, मैं तुमसे शादी करूँगा। मैंने घर पर बोल दिया कि मुझे तलाक चाहिए क्योंकि सब लोगों ने मेरे पति को बहुत समझाया पर वे नहीं बदले। यह सब देख कर मुझे कई बार पैनिक अटैक भी आए, इसलिए हमने तलाक का फैसला किया।

आज जिस दोस्त ने शादी के लिए हाँ कहा था, उसके परिवार ने मना कर दिया है। अब वह बोल रहा है कि मैं क्या करूँ, मैं शादी नहीं कर पाऊँगा। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं कहाँ जाऊँ और क्या करूँ। क्या सही है, मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।

0/Post a Comment/Comments