किराए के सिर्फ ₹2000 के लिए पति ने अपनी बीवी और बेटी को मकान मालिक को सौंपा, पति-मकान मालिक गिरफ्तार – पूरा मामला हैरान कर देगा


 गुजरात के मोरबी जिले से एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक शख्स ने महज 2000 रुपये मासिक किराए की बकाया राशि के लिए अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की अस्मत का सौदा मकान मालिक के साथ कर डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों — पति और मकान मालिक — को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से सुरेंद्रनगर का रहने वाला यह परिवार करीब छह महीने पहले रोजगार की तलाश में मोरबी आया था। यहाँ उन्होंने 2000 रुपये प्रति माह के किराए पर एक कमरा लिया। मगर आर्थिक तंगी के कारण वे लगातार चार महीने तक किराया नहीं चुका पाए।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी पति ने मकान मालिक के साथ एक खौफनाक समझौता कर लिया। बकाया किराया माफ करने के बदले उसने अपनी पत्नी को मकान मालिक को सौंप दिया। पति की मौजूदगी में ही मकान मालिक ने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मकान मालिक की नीयत नाबालिग बेटी पर भी बिगड़ गई।

पिता की सहमति से ही नाबालिग बेटी को भी हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी मकान मालिक और उसके एक साथी ने दोनों पीड़िताओं को मोरबी और टंकारा स्थित अलग-अलग मकानों में ले जाकर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में एक तीसरे शख्स की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस जघन्य घटनाक्रम की भनक पीड़िता की माँ को लगी। उन्होंने मोरबी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। चूंकि पीड़िताओं में नाबालिग बेटी भी शामिल है, इसलिए पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

0/Post a Comment/Comments