देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बढ़ता प्रदूषण खतरे की घंटी बजा रहा है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज यानी सोमवार, 30 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे 324 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.
वहीं, सुबह 8 बजे नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 688 रिकॉर्ड किया गया है. बता दें कि बीते दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सुबह 8 बजे के करीब 566 AQI दर्ज किया गया था, जो बहुत खराब कैटेगरी में आता है. प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए सरकार की ओर से कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन प्रदूषण की स्थिति में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिन दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने की संभावना नहीं है. दरअसल, हवाओं की धीमी रफ्तार, हवा में अधिक नमी की वजह से इस समय प्रदूषण बढ़ रहा है

Post a Comment