महाराष्ट्र। Maharashtra Beed Accident इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के बीड जिले से सामने आ रही है जहां पर अहमदनगर रोड पर एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई तो वहीं अन्य घायल हुए है।
जाने क्या है पूरा हादसा
आपको बताते चलें, यह दर्दनाक सड़क हादसा बीते दिन बुधवार की रात 9:30 बजे का बताया जा रहा है। जहां पर एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे की तरफ से एम्बुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी।
अस्पताल में किया भर्ती
यहां पर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों और मृतकों को अहमदनगर के अस्पताल में भर्ती कराया।

Post a Comment