Jaipur के भरे बाजार में 'Money Heist' स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए लगा लंबा जाम

 


जयपुर में एक युवक का बीच बाजार में नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम जवाहर सर्किल थाना इलाके में आने वाले जीटी बाजार के सामने की है। इस दौरान मौके पर जाम लग गया। युवक कार की छत पर चढ़कर पैसा उड़ाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पैसा लूटना भी शुरू कर दिया। जब पुलिस युवक तक पहुंची तो उसने बताया- यह फन के लिए किया था।

इस दौरान युवक ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जो 20 मिनट तक 20-20 के नोट उड़ाता रहा। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इस दौरान जीटी मार्केट के पास खुली हुई चौकी में तैनात किसी पुलिसकर्मी ने युवक की जानकारी लेने की भी कोशिश नहीं की। फिर युवक अपनी कार लेकर मौके से रवाना हो गया।


0/Post a Comment/Comments