राजस्थान की भिवाड़ी में रहने वाली अंजू को पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से इस कदर प्यार हुआ कि अंजू ने भारत की सीमा नांगी और पाकिस्तान पहुंच गई। जहां पर उसने अपने दोस्त नसरुल्लाह से मुलाकात की और कई महीने अपने दोस्त के साथ गुजारे। लंबे समय से पाकिस्तान में रह रही अंजू अब भारत लौटने वाली है। अंजू ने एक के निजी चैनल को जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने बच्चों की खातिर पाकिस्तान से भारत वापस आ रही है। इसी के साथ-साथ बताया कि उसका वीजा समाप्त होने वाला है। आगे कहा कि मुझे पाकिस्तान में बहुत अच्छा लगा मेरा दोस्त नसरुल्लाह मुझे मिला जहां हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया और एक दूसरे के हमेशा के लिए हो गए। मुझे पाकिस्तान में रहने वाले लोगों ने बहुत प्यार दिया है।
भारत वापस लौटकर सभी सवालों का देने के लिए मैं तैयार हूं
भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लामी तौर पर अपना नाम फातिमा रख लिया और वहां के रहने वाले नसरुल्लाह से शादी कर ली। जिनकी कुछ तस्वीरें हैं कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अंजू पर आरोप लगा था कि हो सकता है वह पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हो। और पाकिस्तान अंजू को अपनी ढाल बना रहा हो। इन सब को लेकर अंजू ने कहा कि मैं इसी महीने के आखिरी में भारत वापस लौट रही हूं। मुझे भारत की सुरक्षा एजेंसी या जो भी सवाल जवाब पूछना चाहती है उन सब का मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैंने यह सब अपनी मर्जी से किया है मैं कहीं से गुनहगार नहीं हूं। आगे कहां की मैंने अपने भारत में रहने वाले पति से सभी ताल्लुकात तोड़ दिए थे और मेरे पाकिस्तान जाने की जानकारी मेरे माता-पिता और बहन को अच्छे तरीके से है। मैंने कोई भी गुनाह नहीं किया है। मैं पाकिस्तान में अपने दोस्त नसरुल्लाह से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि इतनी जल्दी हम दोनों की शादी हो जाएगी। मेरा सोचना यही था कि हम नसरुल्लाह को अपने साथ इंडिया लाये और अपने परिवार से मुलाकात कराने के बाद उससे शादी करें लेकिन ऐसा नहीं हो सका। खैर मैं अपने बच्चों की खातिर वतन वापस आ रही हूं और अपने परिवार से मुलाकात करूंगी। अगर कोई भी मुझे किसी भी तरीके का सवाल पूछना चाहता है तो मैं उसके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं
Post a Comment