वकील बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

 अक्सर सोशल मीडिया में कई तरह के अमानवीय वीडियो वायरल होते रहते है ऐसा ही एक वीडियो पंजाब से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को उसका अपना वकील बेटा उसकी पत्नी और बेटे के सामने बुरी तरह से पीट रहा है। बेटी ने सीसीटीवी के साथ पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद तीनों को मामूली धाराओं में गिरफ़्तार किया गया। लेकिन इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है।जितने लोगों ने इस वीडियो को देखा उन्होंने कमेंट पर कहा है कि आरोपी बेटे पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी की जानी चाहिये। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट में कहा है कि सदमें से बुजुर्ग महिला की मौत भी हो सकती थी।


0/Post a Comment/Comments